सत्य साधक ने दी फूलदेई की शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड का प्रमुख पारंपरिक लोक पर्व जिसे छोटे बच्चों द्वारा मनाया जाता है फूल देई का उल्लास भरा पर्व आज है यह पर्व फूलदेई अर्थात बच्चों के द्वारा घर-घर जाकर घर की देहरी पर फूलों से पूजन कर उनके सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना का प्रतीक है बच्चे पुष्प अर्पित कर बदले में उपहार प्राप्त करते हैं और समाज में उल्लास एवं उमंग का वातावरण बनता है यह पर्व बच्चों को बचपन से ही प्रकृति के प्रति अटूट प्रेम का भी संदेश देता है और पुष्प की तरह हमेशा प्रफुल्लित रहने की भी प्रेरणा मिलती है मां पीतांबरी के परम भक्त सत्य सत्य साधक वृजेंद्र पांडे गुरु जी ने कहा है कि यह पर्व हमें इस बात की भी प्रेरणा देता है कि जिस प्रकार से बच्चों का कोमल मन घर घर जाकर लोगों में प्रेम सद्भावना एवं सौहार्द की भावना जगाता है उन्हीं बच्चों से प्रेरणा लेकर हमें भी परस्पर आपसी प्रेम सौहार्द एवं भाईचारा कायम करना होगा और समाज में सुख समृद्धि एवं शांति का माहौल बने यही इस पर्व का संदेश है