विश्व पर्यावरण दिवस पर सेंचुरी पेपर मिल में गोष्ठी का आयोजन, इस वर्ष 250 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

ख़बर शेयर करें

सेंचुरी पल्प एंड पेपर में लाल कुआं में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जानकारी दी गई कि वर्ष 2026 27 में 250 लाख पौधों का रोपण कराया जाएगा यह भी बताया गया कि पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के साथ 200 एकड़ भूमि में पौधारोपण का एमओयू साइन किया गया है सेंचुरी पेपर मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय गुप्ता के दिशा निर्देशन में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य संचालन अधिकारी प्रणव शर्मा द्वारा किया गया गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए सेंचुरी पेपर मिल के उपाध्यक्ष नरेश चंद्र ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिए

क्योंकि प्रकृति और मानव जीवन एक दूसरे के पूरक हैं उन्होंने सेंचुरी पेपर मिल द्वारा विगत वर्षों में किए गए पौधों के वितरण का भी विस्तार से व्योरा दिया तथा वर्तमान समय में सेंचुरी पेपर मिल द्वारा पौधा रोपण के संबंध में जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उससे भी अवगत कराया गोष्ठी में मुख्य रूप से महेंद्र कुमार हरित संजय यादव संजय बाजपेई भरत पांडे अमृत सैनी अनिल दुबे राजेश कुमार महेश शर्मा वंदना पंत सुष्मिता रावत आदि मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad