श्री हंस प्रेम योग सतपाल महाराज आश्रम संजय नगर बिंदुखत्ता में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव
श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर द्वितीय बिंदुखत्ता में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया इस दौरान सुंदर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम कान्हा का जन्म उत्सव के दौरान संत महात्माओं के द्वारा सारगर्भित प्रवचन भी दिया गया श्री हंस प्रेम योग आश्रम को पूरी तरह से जगमग किया गया था बिंदेश्वर महादेव मंदिर जगत जननी माता राजराजेश्वरी श्री हंस मंदिर श्री बैकुंठ धाम सत्संग भवन गौशाला इत्यादि को खूबसूरत लाइट से सजाया गया था स्थानीय बाल कलाकारों द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए उपस्थित प्रेमी श्रद्धालुओं के द्वारा सुंदर भजन गीत गाकर कान्हा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई जीविका बाई जी विरक्ता बाई जी एवं महात्मा आलोकानंद जी के द्वारा भगवान कृष्ण से जुड़े अनेक प्रसंगों के माध्यम से जन्माष्टमी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया और बताया गया कि प्रत्येक युग में धर्म की स्थापना के लिए महापुरुषों का अवतरण होता है यहां मुख्य रूप से भगवान दास वर्मा भुवन चंद्र भट्ट शंभू दत्त नैनवाल स्वामीनाथ पंडित गणेश दत्त उप्रेती उमेद सिंह रावत पान सिंह जीना उमेश पंडित अजय उप्रेती पवन बिष्ट शंकर चंदोला सौरभ सुरेश कनोली, नंदी उप्रेती गोविंदी बिष्ट पुष्पा भट्ट रूबी पंडित समेत अनेकों को मौजूद रहे
उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने किया गोला तटवर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण
नहीं रहे सुविख्यात पडित ललित मोहन पांडे