कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

काठगोदाम के फिल्टर हाउस स्थित गोल्ज्यू धाम में मंगल कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ कथा व्यास पंकज जोशी ने श्री राम कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राम कथा कलि कल के समस्त पाप संताप को हरने वाली है इसलिए राम कथा को कलि विटप कुठारी कहा गया है उन्होंने कहा कि पावन राम कथा के सुमिरन से जनम जनम की व्यथा मिट जाती है उन्होंने बताया कि राम कथा में बालकांड से लेकर उत्तरकांड तक में बहुत ही विस्तार से वर्णन किया गया है तथा भक्ति की महिमा का विशेष वर्णन है प्रभु श्री राम अपने भक्तों की कई जन्मों की अभिलाषा पूर्ण करने के लिए महाराजा दशरथ के घर जन्म लेते हैं तथा अहिल्या केवट शबरी समेत अनेक भक्तों का उन्होंने उद्धार किया इससे पूर्व पारंपरिक परिधानों से सजी महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर कलश यात्रा निकाली बड़ी संख्या में महिलाओं ने विधि विधान के साथ कलश पूजन कर उसे सिर पर धारण किया तथा मंगल गीतों के साथ महिलाओं का जत्था मां गार्गी नदी की ओर पैदल रवाना हुआ इस दौरान संपूर्ण क्षेत्र भक्ति रस से सराबोर
हो गया श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया मां गार्गी के पावन तट से जल लाकर गोल्जू धाम में जलाभिषेक किया उल्लेखनीय है कि पुरुषोत्तम मास में राम कथा का अत्यंत महत्व है और प्रभु श्री राम द्वारा बताई गई नवधा भक्ति का भी विशेष लाभ मिलता है यहां मुख्य रूप से मुख्य यजमान ललित शाह रूपा शाह के अलावा प्रताप सिंह जीना प्रमोद जोशी सुरेश चंद्र पांडे गजेंद्र सिंह राणा नीरज पांडे विशन बिष्ट हिमांशु शाही शैलेंद्र भंडारी भावेश भंडारी शुभ भंडारी बिमला भंडारी कलाशाही भगवती बिष्ट पुष्पा बबीता अनीता नीता शोभा दीपा तारा पांडे गीता भट्ट सावित्री जोशी रेखा कुवर आदि मौजूद रहे

यह भी पढ़ें 👉  जल संरक्षण की दिशा में रेलवे ने उठाया बढ़ा कदम, 9 केंद्रो पर लगाए वाटर रिसाइक्लिंग प्लांट

Advertisement
Ad Ad Ad Ad