समाज सेवी विशाल वर्मा ने किया जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध
विशाल वर्मा ने बताया। कि हल्द्वानी के रामपुर रोड़ क्षेत्र मै उपभोक्ता को बताए बिना चोरी चुपके स्मार्ट मीटर लगाने के बाद पुनः स्मार्ट मीटर का विरोध किया गया पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा द्वारा पहले भी स्मार्ट मीटर का खुलकर विरोध किया गया था और आगे भी विरोध किया जायेगा उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं का 10 हजार , 20 हजार, 25 हजार, 30 हजार रुपए बिजली बिल आ रहे है
3 महीने पूर्व जिलाधिकारी महोदय के आदेश के बाद वार्ड नंबर 19 रामपुर रोड़ क्षेत्र कि पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा के निवास पर यूपीसीएल द्वारा कैंप का आयोजन किया गया था कैम्प के दौरान अधिकारियों द्वारा 4 बिल को कम करने पर सहमति बनी थी 3 माह निकलने के बाद भी बिलो को कम नहीं किया गया
जब उपभोक्ता स्मार्ट मीटर नहीं लगना चाहता है विद्युत विभाग गुंडागर्दी करके स्मार्ट मीटर क्यों लगा रहे है
सांसद महोदय द्वारा पहले ही बोल दिया गया था उपभोक्ताओं की मर्जी से ही स्मार्ट मीटर लगाएं जायेंगे
रामपुर रोड़ मै स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिल दो गुने एवं अधिकतम बढ़कर आ रहे है
विद्युत विभाग के अधिकारियों स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर गुंडागर्दी नहीं चलेगी


सघन वन लगाने के लिए पौधे और तकनीक उपलब्ध कराएंगे डॉक्टर आशुतोष पंत