जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का रंग भरते समाज सेवी आर्येंद्र शर्मा

ख़बर शेयर करें

कुमाऊं मंडल के प्रख्यात समाजसेवी हल्द्वानी निवासी आर्येंद्र शर्मा के अंदर परोपकार की भावना भी कूट-कूट कर भरी हुई है सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले आर्येंद्र शर्मा लोगों के जीवन में खुशहाली के रंग लाने की कोशिश में लगे रहते हैं और उनका यह प्रयास काफी हद तक सफल भी रहता है आर्येंद्र शर्मा को जहां कहीं भी लगता है कि किसी को मदद की जरूरत है तो वह धर्म भाषा क्षेत्र जाति आदि की सीमाओं से ऊपर उठकर तन मन धन से सेवा में लग जाते हैं चाहे कोरोना काल का समय रहा हो या अनेक सांस्कृतिक एवं धार्मिक अवसर हों आर्येंद्र शर्मा हर जगह बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं

अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं आर्येंद्र शर्मा की समाज सेवा की प्रशंसा करते हैं और श्री शर्मा भी जहां कहीं भी उन्हें अवसर मिलता है पूरी मजबूती के साथ अपनी भूमिका अदा करते हैं उनका कहना है कि अपने लिए तो हर कोई जीता है लेकिन जीवन उसी का धन्य है जो औरों के लिए भी जीना सीखता है वह कहते हैं कि समाज ने हर इंसान को बहुत कुछ दिया है ऐसे में इंसान का भी फर्ज होना चाहिए कि वह समाज के लिए कुछ करें और समाज में जरूरतमंद शोषित एवं वंचित लोगों के जीवन को मुख्य धारा में लाने का कार्य करें उन्होंने कहा कि मानव जीवन 84 लाख योनियों के बाद मिला है जिसे देवताओं के लिए भी दुर्लभ कहा जाता है अतः हमें ईश्वर का दिया हुआ यह अनमोल वरदान सही मार्ग पर चलकर सार्थक करना चाहिए

Advertisement
Ad Ad Ad Ad