समाजसेवी विशाल वर्मा एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि ने जिलाधिकारी को चार सूत्रीय ज्ञापन दिया

ख़बर शेयर करें

समाजसेवी विशाल वर्मा एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने जिलाधिकारी महोदय श्री ललित मोहन रयाल जी से मुलाकात कर अपनी माँग पत्रों को लेकर ज्ञापन दिया

1: स्मार्ट मीटर मै उपभोक्ताओ के बिल दो गुना आये है क्षेत्र मै विद्युत विभाग द्वारा कैम्प लगवाने एवं उपभोक्ताओ के बिलों मै संशोधन किया जाए

2 : विष्णुपुरी गली नंबर 10 जल निगम द्वारा सड़क 8 माह से खोड़ी गई है सड़क नालियों का पुनः निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जाये

3: गली नंबर 9 मै पिछल 15 वर्षों से पानी की किल्लत से क्षेत्रवासियों काफी परेशान है नई पाईप लाइन डालने के लिये धनराशि स्वीकृत कि जाएं

4 : लक्ष्मी स्कूल, बरेली रोड के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर , छोटे बच्चे को सड़क पार करते समय बड़े वाहनों द्वारा ओवर स्पीड रहती है कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है दुर्घटना से बचने हेतु बरेली रोड लक्ष्मी स्कूल कि दोनों और स्पीड ब्रेकर हो

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल

समाजसेवी विशाल वर्मा ने बताया स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओ के बिल दो गुना रहे है मध्यम परिवार दो गुने बिल कहा से भरेगा महंगाई के इस दौर में गरीब एवं मध्यम परिवार अपना परिवार का भरण पोषण करे या दोगुने बिलो का भुगतान करें साथ ही विद्युत विभाग द्वारा समस्त क्षेत्र में कैंप लगाकर जिन उपभोक्ताओं के बिलों मै बढ़ोतरी हुई है उन सभी उपभोक्ताओ को कैंप के माध्यम से समस्याओं का समाधान संशोधन किया जाना चाहिये

पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने जानकारी देते हुये कहा वार्ड नंबर 19 रामपुर रोड़ क्षेत्र कि विष्णुपुरी रामपुर रोड़ सड़क खोदकर जलनिंगम द्वारा सीवर डालने कार्य चल रहा था पिछले 8 महीनों से सड़क खुदी पड़ी हुई है सीवर डालने का कार्य 3 माह पहले पूरा हो चुका हैं उसके बाद भी सड़क का पुनः निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं किया जा रहा है जिससे आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है रामपुर रोड़ सड़के खोदने से क्षेत्र से बड़े बुजुर्गो माताओं ,बहनों, छोटे बच्चों को धूल मिट्टी से बीमारी का ख़तरा बना हुआ है

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने किया मां अवंतिका धाम में नवनिर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण

समाजसेवी विशाल वर्मा ने बताया वार्ड नंबर 19 रामपुर रोड़ क्षेत्र के गली नंबर 9 मै पुरानी पाईप लाइन होने के कारण पिछले 15 वर्षों से पानी की समस्या बनी हुई है पुरानी पाईप लाइन होने की वजह से लाइन लीकेज रहती है जिससे गली नंबर 9 मै समस्या रहती है नई पाईप पाइप पड़ने से इस समस्या का परमानेंट समाधान होगा

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पहुंची जन-जन की सरकार, विधायक ने कसे अधिकारियों के पेंच

साथ ही बरेली रोड हाईवे स्थित लक्ष्मी शिशु मंदिर के पास स्पीड ब्रेकर लगे होने चाहिए छोटे बच्चे रोड पार करते है बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्पीड ब्रेकर होने चाहिए,, छोटे एवं बड़े वाहनों की ओवर स्पीड से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है शासन , प्रशासन , अधिकारियों को बच्चों की सुरक्षा को ध्यान मै रखते हुए स्पीड ब्रेकर लगवाने चाहिए

समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने सभी मुख्य मांगों को गंभीरता से लेकर जल्द समस्याओं के समाधान हेतु अनुरोध किया एवं जल्द ही क्षेत्रवासियों कि समस्याओं का समाधान करने की माँग रखी है जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल जी द्वारा मुख्य मागो का समाधान हेतु आश्वासन दिया गया है

Advertisement
Ad Ad Ad Ad