हल्द्वानी में पर्वतीय मोहल्ले वासियों का जोरदार प्रदर्शन, जनप्रतिनिधियों पर लगाया उपेक्षा का आरोप
समाजसेवी विशाल वर्मा पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा के नेतृत्व में नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया
रामपुर रोड़ क्षेत्र पर्वतीय मोहल्ले गली नंबर 11 फेस 2 की सड़क व नालियों के लिए नगर निगम के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया
साथ ही समाजसेवियों पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने बताया 2014 के बाद सड़क नालियों का निर्माण नहीं हुआ है. बरसात, नालियों का गंदा पानी घरों के अंदर पहुंच रहा है साथ ही सड़क ख़राब होने के कारण दुर्घटना होने का खतरा बना रहता हैं
दुर्भाग्य आज तक सड़क एवम नालियों के निर्माण कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत नहीं हुई हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, सासंद, अजय भट्ट, मेयर गजराज बिष्ट, पार्षद राजेंद्र अग्रवाल
सिर्फ और सिर्फ चुनाव के समय वोट मांगने आते हैं उसके बाद 5 सालों तक लापता रहते हैं जैसे इन नेताओं के लिए हम क्षेत्रवासी सिर्फ वोट बैंक हैं
पिछले 10 वर्षों मैं कोई भी जनप्रतिनिधी देखने नहीं आया क्षेत्रवासी किस हाल मै हैं जनप्रतिनिधियों ने जनता को पिछले कई वर्षों से झुनझुना, झूठे वादे किये है
समाजसेवी विशाल वर्मा ने बताया पर्वतीय मोहल्ले के लिए पूर्व मै
वर्ष 2014 मै 8 महीने आंदोलन,संघर्ष करने के बाद 37 लाख व साथ ही अपनी सड़कों व नालियों के पुनः निर्माण के लिए मैं रामपुर रोड़ मै 7.12.2024 को पानी कि टंकी पर भी चढ़ा था जिसके बाद वर्ष 2025 मै 3 वर्षों के कठिन संघर्ष आंदोलन के बाद 28 लाख की धनराशि स्वीकृत करवाई थी उसके बाद सड़को एवम नालियों का पुनः निर्माण कार्य पूर्ण हुआ
अंजलि वर्मा ने बताया पर्वतीय मोहल्ला फेस 2 कि मातृशक्ति, बड़े बुजुर्गो, बहनों , के साथ सड़को पर आंदोलन करने पर मजबूर हैं सड़के एवं नालियों के धनराशि स्वीकृत नहीं हो जाती सड़क नालियों का पुनः निर्माण कार्य नहीं होता तो मातृशक्ति, बड़े बुजुर्गो, बहनों के साथ अधिकारियों का घेराव करेंगे