आज धूमधाम से मनाया जाएगा स्वामी रामेश्वरदास जी का जन्मोत्सव

ख़बर शेयर करें

श्रील नित्यानंद पाद आश्रम गोधाम हल्दूचौड़ के व्यवस्थापक स्वामी रामेश्वर दास जी का जन्म दिवस आज धूमधाम से मनाया जाएगा उनके जन्म दिवस पर आज शाम आश्रम में 6:00 बजे से भव्य हरि नाम संकीर्तन का आयोजन होगा तत्पश्चात महाप्रसाद भंडारा भी आयोजित होगा उल्लेखनीय है कि स्वामी रामेश्वर दास के अथक प्रयासों से

आज गौधाम हल्दूचौड़ कुमाऊं के सबसे बड़े गौशाला के रूप में सुविख्यात है स्वामी रामेश्वर दास ने श्रील नित्यानंद पाद आश्रम के लिए अपनी समस्त जमीन दान कर दी थी और उनका पूरा परिवार लोगों को सनमार्गी बनाने में जुटा है उन्हीं के अथक प्रयासों से 1999 में बना नित्यानंद पाद आश्रम वर्ष 2006 में भव्य गौधाम के रूप में विकसित हुआ और वर्तमान में वह कुमाऊं का सबसे बड़ा गौधाम बन चुका है सहज सरल एवं सर्व मंगल की कामना करने वाले स्वामी रामेश्वर दास जी के जन्मदिन को लेकर श्रद्धालु भक्तजनों में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है सांसद अजय भट्ट विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट हल्द्वानी के महापौर गजराज बिष्ट पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुमका पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल राज्य मंत्री शंकर कोरंगा डॉक्टर अनिल डब्बू भाजपा नेता प्रदीप बिष्ट पूर्व ग्राम प्रधान बाला दत्त खोलिया चंद्रशेखर खोलिया गोपीनाथ दास नारद मुनि दास कमलेश भट्ट पूर्व सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र बिष्ट सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह राणा गोपाल जोशी समेत अनेकों लोगों ने स्वामी रामेश्वर दास जी को उनके जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी हैं