विद्याधनम योजना के तहत टाटा मोटर्स ने बच्चों को दिए स्कूल बैग

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़ से जसवीर उत्तराखंडी की रिपोर्ट

आदर्श प्राथमिक विद्यालय, हल्दूचौड़ में समाजसेवी संस्था इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट (ISD) द्वारा, टाटा मोटर्स के सहयोग से सीएसआर योजना के विधाधनम प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका श्रीमती शाइस्ता शगहीर, ग्राम प्रधान (पति) श्री भुवन पवार, सीएसआर मैनेजर श्री प्रीतम मोतीलाल, टाटा मोटर्स से श्री सी. पी. पाण्डेय, ISD से परियोजना निदेशक श्रीमती बिंदुवासिनी, कार्यक्रम समन्वयक रविन्द्र वर्मा, समाजसेवी जसवीर सिंह सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
परियोजना निदेशक बिंदुवासिनी जी ने बच्चों को जीवन में सफलता के मूलमंत्र बताए।
सीएसआर मैनेजर प्रीतम जी ने विद्यार्थियों को अभी से मेहनत करने और अनुशासित जीवन अपनाने की सलाह दी।
टाटा मोटर्स के प्रतिनिधि सी. पी. पाण्डेय जी ने विद्यालय को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भुवन पवार जी ने भी कड़ी मेहनत और अनुशासन के महत्व पर जोर दिया।
अंत में प्रधानाध्यापिका ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को प्रेरित करने व सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित कर प्रोत्साहित किया गया।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad