बिंदुखत्ता राजस्व गांव, धामी कैबिनेट की सैद्धांतिक सहमति से भी नरम नहीं पड़े तेवर, वन अधिकार संगठन ने किया जंग तेज करने का ऐलान
धामी कैबिनेट में बिंदुखत्ता समेत अनेक गांवों के संबंध में डी नोटिफाई का प्रस्ताव केंद्र को भेजे जाने की सैद्धांतिक सहमति के बाद भी वन अधिकार संगठन ने राजस्व गांव की जंग को जारी रखने का ऐलान किया है वन अधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश भट्ट ने कहा है कि पूर्व में भी डी नोटिफाई संबंधी प्रस्ताव राज्य सरकार द्वारा भेजे जा चुके हैं लेकिन उस पर सकारात्मक पहल नहीं हो पाई लिहाजा इसी के चलते वन अधिकार संगठन ने वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने की मुहिम शुरू की है उन्होंने कहा कि वन अधिकार अधिनियम के तहत बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा आसानी से दिलाया जा सकता है बावजूद इसके सरकार इस मामले को बेवजह उलझा कर एक जटिल प्रक्रिया में धकेल रही है उन्होंने कहा कि जब पूर्व में अपनायी गई प्रक्रिया के तहत राजस्व गांव का मामला अधर में लटका रहा उसके बाद ही वन अधिकार संगठन ने 2006 में आए वन अधिकार अधिनियम का सहारा लिया जिसके तहत केंद्र अथवा वन एवं पर्यावरण मंत्रालय अथवा सुप्रीम कोर्ट का दखल इसमें जरूरी नहीं होता है और राजस्व गांव की प्रक्रिया को आसानी से पूरा किया जा सकता है उन्होंने कहा कि पूर्व में भी सरकार ने मुख्य सचिव की अगवाई में कमेटी का गठन किया था और तब कमेटी के द्वारा प्रस्ताव बनाए जाने की बात कही गई थी इसके बाद भी अब कैबिनेट के द्वारा सैद्धांतिक सहमति की बात की जा रही है उनका कहना है कि वन अधिकार संगठन बिंदुखत्ता राजस्व गांव की जंग को जारी रखेगा और 20 दिसंबर को हल्द्वानी में बिंदुखत्ता के अलावा ऐसी ही संबंधित भूमि मे रह रहे क्षेत्र वासियों को भी इसमें शामिल किया जाएगा


विधायक मोहन बिष्ट के गीतों से गूंज उठा सरस मेला
आस्था का केंद्र है चंपावत के स्वाला का मां काली मंदिर