Advertisement

बिंदुखत्ता मामले में डी नोटिफिकेशन पर बनी सैद्धांतिक सहमति को बताया चुनावी जुमला, भाकपा माले व कांग्रेस नेता की प्रतिक्रिया

ख़बर शेयर करें

धामी कैबिनेट में बिंदुखत्ता बापू ग्राम समेत वन भूमि में बसे ग्रामों के लिए डी नोटिफाई कर केंद्र को प्रस्ताव भेजे जाने की सैद्धांतिक सहमति पर भाकपा माले नेता ने इसे चुनावी झुनझुना करार दिया है. प्रेस को जारी बयान में भाकपा माले के नैनीताल जिला सचिव डॉक्टर कैलाश पाण्डे ने कहा कि पूर्व मे भी बिंदुखत्ता बापू ग्राम बग्घा चौवन आदि स्थानों के लिए भी मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था लेकिन कमेटी की अब तक की प्रगति क्या हुई इस पर कोई भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है, बिंदुखत्ता राजस्व गांव की कई बार घोषणा होने के बाद भी आज तक कोई प्रगति नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि भूमि हस्तांतरण के संबंध में सिर्फ कैबिनेट में सैद्धांतिक सहमति बना लेना ही पर्याप्त नहीं है वरन इसके लिए विधानसभा से भूमि हस्तांतरण का विधिवत प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजा जाना और केंद्र सरकार की सहमति नितांत आवश्यक है उसके बाद ही फिर अगली प्रक्रियाओं के बाद राजस्व गांव का मामला साफ हो सकेगा उन्होंने कहा कि फिलहाल सब कुछ चुनावी जुमलेबाजी है जिसमें भाजपा माहिर है. वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरेंद्र बोरा ने भी इसे चुनावी झुनझुना करार दिया है उन्होंने कहा कि जब मामला वन अधिकार अधिनियम से संबंधित है तो सरकार ने इसे बेवजह क्यों उलझा रखा है उन्होंने कहा कि वन अधिकार अधिनियम से समस्त औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पत्रावली ढाई वर्ष से शासन में लंबित है यह समझ से परे है

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व गांव, धामी कैबिनेट की सैद्धांतिक सहमति से भी नरम नहीं पड़े तेवर, वन अधिकार संगठन ने किया जंग तेज करने का ऐलान
Ad Ad Ad