ओम नमः शिवाय जय घोष के साथ खुले बाबा केदारनाथ धाम के कपाट
Dham: बुधवार सुबह 8 बजे विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट विधिवत खोल दिए गए हैं. सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों और ऊं नम् शिवाय जय श्री केदार के उदघोष के साथ कपाट खोले गए. परंपरा के अनुसार, सबसे पहले मंदिर के पूर्व द्वार को खोला गया और मुख्य पुजारी ने अंदर प्रवेश कर पूजा-अर्चना शुरू की. इस दौरान पिछले साल कपाट बंद करते समय ज्योतिर्लिंग पर लगाई गई भस्म को हटाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में बांटा गया. इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कपाटोघाट्न के साक्षी बने. वहीं सेना के हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई.
पीएम मोदी के नाम हुई पहली पूजा
कपाट खुलने के बाद पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न हुई. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धाम में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की पहली पूजा कराई. वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंदिर के मुख्य द्वार अब आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए और दर्शन शुरू हो गए हैं.
महामंडलेश्वर ने किये साधु समाज के साथ मां अवंतिका शक्तिपीठ के दर्शन