बंगलामुखी महायज्ञ को लेकर जोरदार उत्साह कल रात्रि से 12 घंटे तक चलेगा अखंड महायज्ञ
17 नवंबर मंगलवार को सत्य साधक वृजेंद्र पांडे गुरु जी अपनी 36 दिनों की निराहार साधना पूरी करने के पश्चात शाम 6:00 बजे से अगले दिन की सुबह 6:00 बजे तक बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन करेंगे मध्य प्रदेश के प्रमुख मां पीतांबरी धाम दतिया में इस महायज्ञ को लेकर के जबरदस्त उत्साह बना हुआ है बृजेंद्र पांडे गुरुजी जिन्हें सत्य साधक की उपमा से नवाजा गया है मां बगलामुखी के परम भक्त हैं तथा अब तक उत्तर प्रदेश उत्तराखंड सिक्किम पश्चिम बंगाल नेपाल समेत अनेक स्थानों पर अनेक साधना कर चुके हैं 36 दिन की निराहार साधना का मुख्य उद्देश्य सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय रहा प्राणियों में सद्भावना हो विश्व का कल्याण हो देव संस्कृति यज्ञ संस्कृति का जन जन में प्रचार प्रसार हो इस उद्देश्य को लेकर के वे आध्यात्मिक क्रांति के ध्वजवाहक बने हुए हैं मध्य प्रदेश के दतिया में मां पीतांबरी धाम में 17 नवंबर मंगलवार को शाम 6:00 बजे से अगले दिन अर्थात 18 नवंबर की सुबह 6:00 बजे तक 12 घंटे का विराट महायज्ञ होगा जिसमें सैकड़ो लोगों के पहुंचने की उम्मीद है पूर्णाहुति हवन अनुष्ठान के पश्चात महाप्रसाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा महायज्ञ में हिस्सा लेने के लिए उत्तराखंड से भी अनेक लोग रवाना हो चुके हैं


रंगारंग कार्यक्रम एवं अनेक प्रतियोगिताओं के साथ संपन्न हुआ पंखुड़ियां महोत्सव, विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट, दीपेंद्र कोश्यारी समेत अनेक गणमान्य बने महोत्सव के साक्षी