रंगारंग कार्यक्रम के मनाया गया पंखुड़ियां महोत्सव, विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट, दीपेंद्र कोश्यारी समेत अनेक गणमान्य बने महोत्सव के साक्षी
गुंजन मेहरा बनीं मिस उत्तराखंड-2026,
वेदिका पालिवाल ने जीता उत्तराखंड सुपर मॉडल का खिताब
उत्तराखंड की चर्चित ब्लॉगर व इन्फ्लुएंसर मीना अंडोला को मिला डिजिटल एक्सीलेंस अवार्ड
हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट
शास्त्री मैदान में दो दिवसीय महोत्सव का भव्य समापन
नया बाजार स्थित शास्त्री मैदान में आयोजित पंखुड़ियाँ महोत्सव-2026 (सीजन-16) का रविवार देर रात भव्य रंगारंग समापन हुआ। दो दिवसीय इस महोत्सव में देशभर से पहुंचे प्रतिभाओं के धनी प्रतिभागियों ने अपनी विलक्षण प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न सांस्कृतिक एवं प्रतिभा प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने कुमाऊंनी, पंजाबी, राजस्थानी, असमिया और देशभक्ति सहित अनेक विधाओं में शानदार प्रस्तुतियां दीं। वहीं गायन प्रतियोगिता में पुराने और नए बॉलीवुड गीतों के साथ सदाबहार नगमों की प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं।
प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि युवा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीप कौशयारी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित करते हुए युवाओं को अपनी बेहतर दिशा व दशा तय करने का सन्देश दिया.
गुंजन मेहरा ने अपने नाम किया मिस उत्तराखंड का खिताब
महोत्सव की प्रमुख मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता में गुंजन मेहरा ने मिस उत्तराखंड-2026 का खिताब अपने नाम किया। वेदिका पालिवाल उत्तराखंड सुपर मॉडल बनीं, जबकि निखिल ने इंडियाज बिगेस्ट डांसर का खिताब जीता। नविषा बिष्ट उत्तराखंड बेस्ट डांसर बनीं। सीता लसपाल को सुपर स्टार बहू और डिम्पल एवं पीहू की जोड़ी को जोड़ी नंबर वन के खिताब से नवाजा गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
मीना इंडोला को डिजिटल एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा
उत्तराखंड की प्रमुख चर्चित ब्लॉगर एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीना अंडोला को उनके उत्कृष्ट डिजिटल कार्यों के लिए डिजिटल एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनकी डिजिटल क्षेत्र में सक्रियता एवं योगदान को देखते हुए यह सम्मान दिया गया।
अनुभवी निर्णायकों ने किया प्रतिभाओं का मूल्यांकन
प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में हल्द्वानी के योगेश रौतेला ‘बाला’, खटीमा के राकेश कुमार ‘रॉक्सी’, रामनगर की पूनम गुप्ता एवं हल्द्वानी की खुशबू गुप्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम के संरक्षक प्रेम शंकर जोशी (शास्त्री) रहे, जबकि अध्यक्षता ग्राम प्रधान पूजा बिष्ट ने की। कार्यक्रम का संचालन रिम्पी बिष्ट, पंकज गोस्वामी, मेघा त्रिपाठी एवं नेहा बिष्ट ने किया।
विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने किया विजेताओं को पुरस्कृत
कार्यक्रम मे दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों एवं युवाओं का सर्वांगीण विकास होता है और उन्हें अपनी प्रतिभा के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाने का अवसर मिलता है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश भी दिया।
जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी
विशिष्ट अतिथियों में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता कमलेश चंदोला, युवा भाजपा नेता शुभम अंडोला, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रमुख समाजसेवी दिनेश भारद्वाज, प्रमुख समाजसेवी लाखन सिंह मेहता, प्रिंस भारद्वाज, पूर्व ग्राम प्रधान बीडी खोलिया, पूर्व प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष चंदू खोलिया, भैरव दत्त खोलिया, चंद्रशेखर अंडोला, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भास्कर भट्ट, पत्रकार विशाल शर्मा, गुलमोहर गर्ल तनुजा जोशी, सीमा देवली, प्रकाश शाही,आशा शाही, निर्मल जोशी, योगिता बनोला, योगेंद्र साह, पार्वती कीरोला, अलका टंडन एवं मंजू साह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
16 वर्षों से प्रतिभाओं को मंच दे रही पंखुड़ियाँ संस्था
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति पिछले 16 वर्षों से सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर, खेलकूद, सामाजिक जागरूकता, बाल अपराधों के विरुद्ध अभियान, नशामुक्ति, पॉलिथीन उन्मूलन, पौधरोपण, बेटी बचाओ एवं महिला सशक्तीकरण जैसे जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
सहयोगियों के योगदान को सराहा
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के उपाध्यक्ष योगेश बुधलाकोटी, संगठन मंत्री डॉली अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद, कमल जोशी, गिरीश सिंह खाती, मंजू नेगी, श्वेता एवं बानी सहित अनेक सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।


रंगारंग कार्यक्रम एवं अनेक प्रतियोगिताओं के साथ संपन्न हुआ पंखुड़ियां महोत्सव, विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट, दीपेंद्र कोश्यारी समेत अनेक गणमान्य बने महोत्सव के साक्षी