इस दिन होगा दीपावली का महापर्व लक्ष्मी पूजन देश की प्रमुख धार्मिक संस्था का ऐलान

ख़बर शेयर करें

दीपावली के महापर्व लक्ष्मी पूजन को लेकर के तिथियों में मतभेद बराबर बना हुआ है 20 अक्टूबर अथवा 21 अक्टूबर को महालक्ष्मी पूजन किस तिथि को मनाया जाएगा इस तारीख को लेकर के फिलहाल एक मत नहीं हो सका है 20 अक्टूबर के पक्ष में तर्क दे रहे लोगों के अपने मत हैं तो 21 अक्टूबर को दीपावली मनाया जाने वालों का अपना तर्क है इस बीच देश की अग्रणीय धार्मिक एवं सामाजिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद जी ने 20 अक्टूबर को ही दीपावली का महापर्व लक्ष्मी पूजन मनाये जाने का ऐलान किया है उन्होंने कहा कि 20 अक्टूबर को पूरी रात्रि अमावस तिथि है और महालक्ष्मी पूजन 20 अक्टूबर को ही मनाया जाना शास्त्र सम्मत है इधर उत्तराखंड के चारों धाम के धर्माचार्यों ने भी 20 अक्टूबर को दीपावली पर्व मनाया जाने का ऐलान किया है कुमाऊं की प्रमुख ज्योतिष डॉक्टर मंजू जोशी, गढ़वाल मंडल के ज्योतिष आचार्य डॉक्टर अखिलेश चमोला ने भी दीपावली महापर्व 20 अक्टूबर को मनाए जाने की बात कही है जबकि कुमाऊं के प्रख्यात आचार्य प्रकाश बहुगुणा मनोज पांडे प्रकाश जोशी भुवन चंद त्रिपाठी भास्कर तिवारी ने 21 अक्टूबर को दीपावली महापर्व मनाये जाने का तर्क दिया है श्रील नित्यानंद पाद आश्रम गौधाम हल्दूचौड़ ने दीपावली महापर्व 21 अक्टूबर को मनाए जाने की बात कही है जबकि गायत्री शक्तिपीठ ने कुछ भी कहने से इनकार किया है