हरि की नगरी में दिया हरित क्रांति का संदेश
हरिद्वार की पावन धरती पर वृहद वृक्षारोपण अभियान। प्रख्यात पर्यावरण विद पूर्व जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशुतोष पंत द्वारा 30 अगस्त को हरिद्वार जिले के गेंडीखाता स्थित मृत्युंजय मिशन संस्थान में और 31 अगस्त को राजकीय मेडीकल कॉलेज हरिद्वार में वृहद वृक्षारोपण किया गया। यह इस वर्ष के वृक्षारोपण अभियान की शृंखला में 92 वाँ कार्यक्रम था।
गेंडीखाता में पूर्व कुलपति व प्रख्यात मर्म चिकित्सक डॉ सुनील जोशी जी के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में पौधे लगाने के साथ स्थानीय लोगों को फलों के पेड़ घर में लगाने के लिए भेंट किए गए। 31 अगस्त को राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार में वृहद वृक्षारोपण किया गया।प्रधानाचार्य डॉ पंकज सिंह ने कॉलेज के लिए पौधे उपलब्ध कराने का अवसर दिया। बहुत ही ऊर्जावान डॉ पल्लवी पांडे की देखरेख में यहां 200 से अधिक पौधे लगाए गए, अभी और भी पौधे लगाए जाने हैं।
इस कार्यक्रम के लिये जगदीश सती हल्द्वानी हरिद्वार के समाजसेवी श्री योगेश पांडे, नेत्र सर्जन डॉ दिनेश सिंह, MD pathology डॉ मुकेश मिश्रा, एनेस्थेसिया विभाग के डॉ विजय विक्रम सिंह, प्रसिद्ध फिजीशियन डॉ संजय साह , DAV public school हरिद्वार के प्रधानाचार्य श्री मनोज कपिल ने पौधे रोपकर सहयोग किया। डॉक्टर आशुतोष पंत ने उक्त सभी का आभार व्यक्त किया विशेष रूप से मैं पैथोलॉजी विभाग के डॉ नवीन थपलियाल का आभार प्रकट किया जो पिछले कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण कार्य में उनका साथ देते आए हैं।
आगामी 2 दिनों में ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज हरिद्वार और बहादराबाद में भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है।
धरती को रहने लायक बनाए रखना है तो अधिक से अधिक पेड़ लगाकर इनका संरक्षण जरूरी है। इनसे ही बादल बनते हैं पानी बनता है
पेड़ ही हैं जो जीवन का आधार ऑक्सीजन बनाते हैं, तापमान को नियंत्रित रखते हैं।
हरियाली नहीं रही तो जीवन भी नहीं होगा।
डॉ आशुतोष पन्त
पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी/पर्यावरणविद।
बाघ तेंदुए की आबादी क्षेत्र में चहलकदमी की आशंका को लेकर वन विभाग अलर्ट मोड पर, सर्च अभियान जारी