आखिरकार सफल हुआ हल्द्वानी के वर्मा दंपति का संघर्ष
समाजसेवी विशाल वर्मा एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने बताया 5 वर्षों के लम्बे संघर्ष के बाद 64 लाख 80 हजार रुपए की धनराशि स्वीकृत होने के पश्चात चांदनी चौक,घुडदौड़ा की 900 मीटर सड़को एवं नालियों का कार्य प्रारम्भ हो गया है उत्तर प्रदेश के समय से कालीपुर रोड ,चांदनी चौक, घुडदौड़ा गाँव मै पक्की सड़क नहीं थी उत्तराखंड बने 25 वर्ष बीतने के बाद चांदनी चौक, घुडदौड़ा गांव मै प्रथम बार पक्की सड़को का पुनः निर्माण कार्य प्रारम्भ हुआ है सड़को का निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों मै खुशी का माहौल है
समाजसेवी विशाल वर्मा ने बताया कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत घर, पानी की टंकी , कालीपुर रोड ,चांदनी चौक, घुडदौड़ा सड़क एवं नालियों के पुनः निर्माण कार्यों के लिए 2022 से लगातार संघर्ष कर रहे थे क्षेत्रवासियों को काफ़ी परेशानियों दिक्कते होती थी साथ ही माताओं ,बहनों,बड़े बुजुर्गो, छोटे बच्चों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सड़क नालियों का निर्माण नहीं होने से आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है बहन कोमल वर्मा और दामाद दक्ष बिष्ट जी का निवास है जिसके बाद पिछले 5 वर्षों से लगातार प्रयास किया गया सड़क एवं नालियों के लिये धनराशि स्वीकृत हो 2022 से प्रयास किया जा रहा था 4 अगस्त 2026 मैं 64.80 लाख की धनराशि सड़को एवं नालियों के पुनः निर्माण कार्य के लिये स्वीकृत हुई
पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने बताया पिछले 5 वर्षों से लगातार प्रयास कर रहे थे सड़क एवं नालियों के पुनः निर्माण कार्यों के लिये धनराशि स्वीकृत हो जाये माननीय विधायक श्री बंशीधर भगत जी को पंचायत घर पानी की टंकी कालीपुर रोड ,चांदनी चौक, घुडदौड़ा सड़क एवं नालियों के पुनः निर्माण कार्यों के लिए अनेको बार ज्ञापन, माँग पत्र सौंप रहे थे
कालीपुर रोड ,चांदनी चौक, घुडदौड़ा पानी की टंकी से दक्ष बिष्ट जी , हेमंत सिंह जी, दिलीप सिंह जी, सुरेश बिष्ट जी के घरो तक जाने वाले आन्तरित मार्ग का पी0 सी0 नव निर्माण कार्यों के लिये 64 लाख 80 हज़ार की धनराशि स्वीकृत होने के कार्य शुरू होने के पश्चात समाजसेवी विशाल वर्मा पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं माननीय विधायक श्री बंशीधर भगत जी एवं विधायक प्रतिनिधि विकास भगत जी का आभार धन्यवाद व्यक्त किया


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी सद्भावना सम्मेलन का शुभारंभ
आखिरकार सफल हुई किसान महासभा की साधना
महिला सशक्तिकरण पर रेलवे ने किया सेमिनार का आयोजन