बैडमिंटन की नेशनल चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएगी उत्तराखंड की यह बेटी

ख़बर शेयर करें

चौकोड़ी का दीपशिखा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
बेरीनाग ।हिमालय इंटर कॉलेज, चौकोड़ी की कक्षा 10 की छात्रा दीपशिखा कार्की ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन अंडर 17 राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जिसमें वह उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता 16 अप्रैल से 22 अप्रैल तक दिल्ली में आयोजित की जाएगी। दीपशिखा की इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।दीपशिखा के चयन पर मुख्य शिक्षा अधिकारी तरूण पंत, खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार, एसडीएम खुशबू पांडे, प्रधानाचार्य देवबाला बिष्ट, प्रबंधक प्रकाश कार्की, संरक्षक सीएस कार्की,उप प्रधानाचार्य भूपेंद्र पपोला, भास्कर पंत, मंजू कार्की, यति रौतेला,कमलेश जोशी सहित आदि ने खुशी जताई है ।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad