बिंदुखत्ता राजस्व गांव महारैली में लहराया देश की आन बान शान का तिरंगा
बिंदुखत्ता को राजस्व गांव की मांग दिलाने की हुंकार भर रहे हजारों आंदोलनकारियों के बीच आज देश की आन बान शान का प्रतीक तिरंगा बहुत ही शान से लहराया भारत माता की जय घोष के साथ ग्रामीणों के हाथ में तिरंगा आज महान क्रांति की याद दिला रहा था जिसने ब्रिटिश हुकूमत की भी चूलें दिला दी जब इस आंदोलन की तारीख मुकर्रर की गई तब कई लोगों ने किसी भी सियासी दल के झंडे के उपयोग होने पर कड़ी आपत्ति जताई और साफ संकेत दिया कि किसी भी राजनीतिक दल का अगर झंडा इस्तेमाल किया गया तो इस पर सवाल भी खड़े होंगे और आंदोलन को कुचलने वालों को मौका भी मिल जाएगा इसको लेकर के आंदोलन की सफलता के लिए दिन-रात एक कर रहे लोगों ने बहुत ही सूझबूझ का परिचय दिया और इस बात को स्वीकार कर लिया और बहुत ही सुंदर निर्णय लिया की झंडा एक ही होगा और वह होगा तिरंगा जिस तिरंगे की छत्रछाया में भारत माता के वीर सपूतों ने फिरंगियों को धूल चटाते हुए देश को आजादी दिलाई आज इस तिरंगे को लेकर के ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि हर हाल में बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाया ही जाएगा
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर बनी डॉक्यूमेंट्री उत्तराखंडियत की ओर का लोकार्पण 23 मई को
भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग, देवभूमि व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने पुलिस कार्य प्रणाली पर उठाए सवाल
रेलवे का विश्व पर्यावरण दिवस महा अभियान पांचवें दिन भी जारी