Advertisement

27 से चलेगी रेलवे की यह स्पेशल ट्रेन

ख़बर शेयर करें

बरेली, । आगामी त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा एक जोड़ी विशेष गाड़ी संख्या 05307/05308 कासगंज–मथुरा छावनी–कासगंज का संचालन किया जाएगा।
यह विशेष गाड़ी दिनांक 27 से 29 अगस्त, 03 से 05 सितंबर, 14 से 15 सितंबर तथा 17 से 19 सितंबर, 2026 तक कुल 11 ट्रिप में संचालित होगी। गाड़ी संख्या 05307 कासगंज रेलवे स्टेशन से प्रातः 09:50 बजे प्रस्थान कर मारहरा स्टेशन 10:04 बजे, अगसौली 10:14 बजे, सिकंदरा राव 10:25 बजे, रति का नगला 10:38 बजे, हाथरस जंक्शन 10:50 बजे, मेण्डू10:55 बजे, हाथरस सिटी 11:05 बजे, मुरसान 11:18 बजे, सोनाई 11:26 बजे, राया 11:42 बजे प्रस्थान करते हुए मथुरा छावनी 12:15 बजे पहुंचेगी।
इसी प्रकार वापसी में विशेष गाड़ी संख्या 05308 मथुरा छावनी–कासगंज मथुरा छावनी रेलवे स्टेशन से 17:00 बजे प्रस्थान कर राया 17:15 बजे, सोनाई 17:28 बजे, मुरसान 17:37 बजे, हाथरस सिटी 17:50 बजे, मेण्डू 17:59 बजे, हाथरस जंक्शन 18:03 बजे, रति का नगला 18:24 बजे, सिकंदरा राव 18:52 बजे, अगसौली 19:02 बजे, मारहरा 19:10 बजे तथा कासगंज शाम 19:50 बजे पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन में 12 सामान्य कोच/चेयर कार तथा 2 एसएलआर सहित कुल 14 आईसीएफ कोच द्वारा संचालित होगी। रेलवे द्वारा त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती

जनसंपर्क अधिकारी
इज्जतनगर

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad