Advertisement

लोकथात महोत्सव में बिंदुखत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, प्रहलाद मेहरा को बताया लोक संस्कृति का महान साधक

ख़बर शेयर करें

स्वर्गीय प्रहलाद मेहरा सिर्फ एक गायक ही नहीं बल्कि वह उत्तराखंड की लोक कला एवं लोक संस्कृति के महान साधक भी थे जिन्होंने उत्तराखंड की लोक कला संस्कृति को अपने गीत संगीत के माध्यम से जीवंत किया उनके गीतों में एक और जहां समृद्ध साली पहाड़ का रेखांकन था तो वही पहाड़ की जटिल चुनौतियों का भी समावेश था यह बात यहां संजय नगर बिंदुखत्ता में आयोजित तीन दिवसीय लोकथात महोत्सव के समापन दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय प्रहलाद मेहरा की स्मृति में जन जागृति सांस्कृतिक कला मंच के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि स्वर्गीय प्रहलाद मेहरा के नाम से उनके पैतृक गांव में शिक्षा एवं चिकित्सा से जुड़े संस्थान बनाए जाएंगे उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत सरकार के समन्वय से प्रदेश की सरकार विकास एवं विरासत दोनों में काम कर रही है उत्तराखंड की लोक संस्कृति लोक कला का संवर्धन एवं आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि लोकथात हमें यही संदेश देता है कि हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखें सांस्कृतिक रूपसे जितने समृद्ध होंगे उतना ही हम प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं होमस्टे स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देना संस्कृति संवर्धन आदि शामिल हैं उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने अनेक ऐतिहासिक काम किए हैं और यहां की संस्कृति को बचाने के लिए भी दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का काम किया है उन्होंने लव जिहाद लैंड जिहाद थूक जेहाद पर भी अंकुश लगाने की बात दोहराई इसके अलावा उन्होंने कहा कि अवैध मदरसे तथा अवैध रूप से बनी मजारों को ध्वस्त किया गया है और अतिक्रमण की जद में आई हजारों एकड़ जमीन को मुक्त कराया गया है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य का समग्र विकास ही उनका संकल्प है और विकल्प रहित संकल्प के साथ उत्तराखंड सरकार आगे बढ़ रही है यहां मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट कार्यक्रम संयोजक मनोहर सिंह मेहरा कमल मेहरा भाजपा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी दर्जा राज्य मंत्री डॉ अनिल डब्बू शंकर सिंह कोरंगा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट समेत अनेकों लोग मौजूद रहे
बॉक्स
बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने के लिए सरकार सकारात्मक दिशा में प्रयास कर रही है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बिंदुखत्ता के साथ-साथ रामनगर बापू ग्राम बग्गा चौवन आदि क्षेत्र जो मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं उन सभी के लिए ठोस विकास योजनाएं बनाई जा रही है तथा ठोस प्रशासनिक पहल शुरू की गई है उन्होंने कहा कि भारत सरकार से समन्वय स्थापित का इस दिशा में तीव्रता के साथ आगे बढ़ा जा रहा है उन्होंने कहा कि बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग दशकों पुरानी है लिहाजा इस पर बहुत ही गंभीरता से विचार किया जा रहा है मुख्यमंत्री के इस आश्वासन के बाद एक बार पुनः बिंदुखत्ता के राजस्व गांव की उम्मीदों को पंख लगे हैं