आज है मासिक शिवरात्रि जानिए आज के पंचांग में

ख़बर शेयर करें

सनातन धर्म में पंचांग का विचार करने के बाद ही शुभ-अशुभ समय का निर्धारण होता है. मंगलवार, 17 मार्च को देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती की आराधना को समर्पित मासिक शिवरात्रि है. यह दिन महादेव की पूजा-उपासना के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दिन भक्त उपवास रखकर शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और फूल चढ़ाते हैं. पंचांग के अनुसार, इस दिन कई महत्वपूर्ण योग और समय भी हैं, जो पूजा-पाठ और नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ माने जाते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्थित है यह देव दरबार जहां मां की प्रतिमा दिन में तीन बार करती है रूप परिवर्तित

दृक पंचांग के अनुसार, 17 मार्च को सूर्योदय 6 बजकर 29 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 30 मिनट पर होगा. तिथि की बात करें तो कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी सुबह 9 बजकर 23 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी शुरू हो जाएगी. यह चतुर्दशी ही मासिक शिवरात्रि के रूप में मनाई जाती है. नक्षत्र शतभिषा रहेगा, जो अगले दिन सुबह 6 बजकर 9 मिनट तक प्रभावी रहेगा, फिर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र शुरू होगा. योग सिद्ध सुबह 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगा, उसके बाद साध्य योग शुरू होगा, जो अगले दिन सुबह 6 बजकर 22 मिनट तक चलेगा. करण वणिज सुबह 9 बजकर 23 मिनट तक रहेगा, फिर विष्टि करण शाम 8 बजकर 59 मिनट तक प्रभावी रहेगा.