आज का राशिफल

ख़बर शेयर करें

मेष राशिफल, सुबह भावुकता, शाम को दिनचर्या पर आएगा फोकस
मेष राशिफल, सुबह भावुकता, शाम को दिनचर्या पर आएगा फोकस
सुबह के समय प्रेम और रचनात्मकता से जुड़े विषयों में मन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है, कोई पुरानी भावना उभर सकती है, उसे शांति से समझिए। शाम होते होते यह ऊर्जा दिनचर्या और सेहत की तरफ मुड़ जाएगी, ध्यान अपने रूटीन पर लगाइए। घर के मामलों में आज सुख और स्थिरता रहेगी। साझेदारी में मिठास बनी रहेगी। साहस के मामलों में जल्दबाजी से बचिए। खर्चों पर हल्की नजर रखें, पुराने हिसाब की समीक्षा आज कर सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद । शुभ अंक: 9उपाय: आज देवी लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें।

वृषभ राशिफल, सुबह घर पर फोकस, शाम को मिलेगी राहत
सुबह के समय घर और मां से जुड़े विषयों में मन थोड़ा भारी रह सकता है, कोई पुरानी बात याद आ सकती है, धैर्य रखिए। शाम होते ही यह भारीपन प्रेम और रचनात्मकता में बदल जाएगा, मन हल्का महसूस होगा। सेहत और रोजमर्रा के कामकाज में आज सुधार रहेगा। वाणी में सतर्कता जरूरी है। साहस के मामलों में देवगुरु का साथ मिलेगा। पैसों के मामले में लाभ धीरे धीरे मिलेगा, धैर्य बनाए रखें।
शुभ रंग: गुलाबी । शुभ अंक: 6उपाय: आज देवी दुर्गा की आराधना करें और कन्याओं को भोजन कराएं।

मिथुन राशिफल ,ऊर्जा तो भरपूर, संयम में है आज भलाई
आज व्यक्तित्व में सक्रियता तो रहेगी पर साथ में हल्की बेचैनी भी महसूस होगी, बड़े फैसले टाल दीजिए। सुबह बातचीत के मामलों में मन थोड़ा उलझा रह सकता है, शाम तक यह घर और परिवार के माहोल में खुशियों की गर्माहट आएगी। पैसों के मामले में देवगुरु का साथ मिलेगा, राहत महसूस होगी। प्रेम और रचनात्मकता में मिठास रहेगी। करियर में मेहनत का फल थोड़ी देर से मिलेगा।शुभ रंग: हरा । शुभ अंक: 5उपाय: आज देवी लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण विद डॉक्टर आशुतोष पंत ने हनुमान भक्तों को बांटे फलदार पौधे

कर्क राशिफल, सुबह पैसों पर ध्यान, शाम को बढ़ेगा आत्मविश्वास
आपके व्यक्तित्व में देवगुरु की कृपा आज भी बनी हुई है। सुबह धन और वाणी के मामलों में मन थोड़ा सतर्क रहेगा, फिजूल खर्च से बचें। शाम होते ही यह ऊर्जा साहस और आत्मविश्वास में बदल जाएगी, बातचीत में सहजता महसूस होगी। घर के मामलों में सुख और मिठास रहेगी। रिश्तों में गहराई महसूस होगी। खर्चों पर हल्की सतर्कता रखें और नींद का ध्यान दें।
शुभ रंग: सफेद । शुभ अंक: 2
उपाय: आज देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

सिंह राशिफल, सुबह मन रहेगा भारी, शाम से मिलनी शुरू होगी राहत
आज सुबह का समय आपके लिए थोड़ा भारी और अंतर्मुखी रह सकता है, व्यक्तित्व पर अमावस्या का सबसे गहरा असर आज सुबह ही रहेगा। कोई पुरानी बात या भावना मन में उठ सकती है, उसे शांति से देखिए, प्रतिक्रिया देने में जल्दबाजी न करें। शाम सवा सात बजे के बाद यह भारीपन धीरे धीरे हल्का होने लगेगा, मन धन और वाणी के विषयों की तरफ मुड़ेगा और राहत महसूस होगी। रिश्तों में आज कुछ अप्रत्याशित बातें सामने आ सकती हैं, धैर्य से सुनिए। शाम के बाद पूजा-पाठ खासतौर पर फलदायी रहेगा।
शुभ रंग: सुनहरा । शुभ अंक: 1उपाय: आज शाम को देवी लक्ष्मी की आरती करें।

कन्या राशिफल, सुबह शांत, शाम को लौटेगी ऊर्जा और उत्साह
सुबह के समय मन एकांत और आराम की तरफ झुका रहेगा, यह शांत चिंतन के लिए अच्छा समय है। शाम सवा सात बजे के बाद व्यक्तित्व में एक नई ऊर्जा और उत्साह लौटना शुरू होगा, बुद्धि पहले से ही तेज है और अब आत्मविश्वास भी साथ जुड़ेगा। धन के मामलों में मिठास रहेगी। करियर में आज संघर्ष जैसा महसूस हो सकता है, संयम से काम लीजिए। लाभ और सामाजिक दायरे में देवगुरु का साथ मिलेगा।
शुभ रंग: आसमानी । शुभ अंक: 6उपाय: आज कन्याओं को भोजन कराएं और उपहार दें।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण विद डॉक्टर आशुतोष पंत ने हनुमान भक्तों को बांटे फलदार पौधे

तुला राशिफल, सुबह लाभ, शाम को आराम की जरूरत
आज आपके व्यक्तित्व में आकर्षण और आत्मविश्वास दोनों बने रहेंगे। सुबह लाभ और सामाजिक दायरे से जुड़े विषयों में सक्रियता रहेगी, कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शाम होते ही मन आराम और एकांत की तरफ मुड़ेगा, खुद के लिए भी थोड़ा समय निकालिए। पिता या गुरु समान व्यक्ति से आज मतभेद हो सकता है, बहस से बचिए। करियर में देवगुरु का साथ मिलेगा, प्रगति के योग हैं।
शुभ रंग: गुलाबी । शुभ अंक: 6उपाय: आज देवी लक्ष्मी को गुलाब का फूल अर्पित करें।

वृश्चिक राशिफल, सुबह करियर पर चिंतन, शाम को मिलेगा लाभ
आज सुबह करियर से जुड़े विषयों पर मन गहराई से सोचेगा, कोई बड़ा फैसला आज सुबह टालना बेहतर रहेगा। शाम होते ही यह ऊर्जा लाभ और नेटवर्किंग में बदल जाएगी, कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मन में तीव्रता तो रहेगी पर सहजता की जगह हल्का संघर्ष भी महसूस हो सकता है, संयम रखिए। भाग्य और पिता से जुड़े मामलों में देवगुरु का साथ मिलेगा। रिश्तों में गहराई रहेगी, प्यार से बात रखिए।
शुभ रंग: मैरून । शुभ अंक: 9उपाय: आज देवी दुर्गा की चालीसा का पाठ करें।

धनु राशिफल, सुबह भाग्य पर चिंतन, शाम को बढ़ेगा करियर में उत्साह
आज सुबह भाग्य और पिता से जुड़े विषयों पर मन गहराई से विचार करेगा, यह आत्मचिंतन के लिए अच्छा समय है। शाम होते ही यह ऊर्जा करियर की तरफ मुड़ेगी, नई स्पष्टता महसूस होगी। कोई अप्रत्याशित लेकिन शुभ परिवर्तन भी सामने आ सकता है। साझेदारी या जीवनसाथी के साथ आज बहस से बचिए। लाभ और सामाजिक संबंधों से मिठास रहेगी। घर की जिम्मेदारियां और मां की सेहत को लेकर ध्यान दें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3उपाय: आज गरीबों को भोजन कराएं और देवी लक्ष्मी की पूजा करें।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण विद डॉक्टर आशुतोष पंत ने हनुमान भक्तों को बांटे फलदार पौधे

मकर राशिफल, सुबह जोखिम से बचें, शाम से मिलेगी भाग्य की राहत
आज सुबह अचानक घटनाओं और हिडन मामलों पर मन विचारशील रहेगा, कोई जोखिम भरा फैसला सुबह टाल दीजिए। शाम होते ही यह ऊर्जा भाग्य और आस्था की तरफ मुड़ेगी, राहत और स्पष्टता महसूस होगी। रिश्तों में देवगुरु का साथ मिलेगा, समझदारी और गर्माहट रहेगी। करियर में सफलता और सम्मान के योग हैं। पैसों के मामले में कोई अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव संभव है, सतर्क रहें।
शुभ रंग: सफेद । शुभ अंक: 8उपाय: आज देवी लक्ष्मी को चांदी की चीज अर्पित करें।

कुंभ राशिफल, सुबह रिश्तों में संयम, शाम को सतर्कता जरूरी
आज व्यक्तित्व में रहस्यमय आकर्षण बना रहेगा। सुबह रिश्तों और साझेदारी से जुड़े विषयों पर मन गहराई से सोचेगा, जीवनसाथी या करीबी के साथ बहस से बचिए, संयम में ही भलाई है। शाम होते ही कोई अप्रत्याशित खबर या बदलाव सामने आ सकता है, घबराने की जरूरत नहीं। धन के मामलों में अनुशासन जरूरी है। भाग्य का साथ बना रहेगा। सेहत और प्रतिस्पर्धा में देवगुरु का साथ मिलेगा।शुभ रंग: ग्रे । शुभ अंक: 4उपाय: आज देवी लक्ष्मी को सफेद वस्तुएं अर्पित करें।

मीन राशिफल, सुबह सेहत पर फोकस, शाम को रिश्तों में लौटेगी गर्माहट
आज रचनात्मकता, प्रेम और भाग्य में देवगुरु का आशीर्वाद बना हुआ है। सुबह सेहत और दिनचर्या से जुड़े विषयों पर मन गहराई से ध्यान देगा, आराम को नजरअंदाज न करें। शाम होते ही यह ऊर्जा रिश्तों और साझेदारी में गर्माहट लेकर आएगी, जीवनसाथी या करीबी के साथ बातचीत सुखद रहेगी। जीवन में गंभीरता का हल्का बोझ बना रहेगा, यह पुराना ही है। घर में हल्का तनाव संभव है, संयम से सुलझाइए।
शुभ रंग: पीला । शुभ अंक: 7उपाय: आज देवी लक्ष्मी की आराधना करें और सफेद मिठाई बांटें।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad