भाकपा माले की दो दिवसीय प्रदेश बैठक 13 जून से बिंदुखत्ता में
भाकपा माले उत्तराखण्ड राज्य कमेटी की दो दिवसीय बैठक 13-14 जून को पार्टी कार्यालय दीपक बोस भवन, बिंदुखत्ता में होगी. यह जानकारी भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय ने दी. उन्होंने बताया कि राज्य कमेटी की बैठक में उत्तराखण्ड राज्य की राजनीतिक स्थिति, आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की भूमिका, किसान मजदूर आंदोलन, बिंदुखत्ता-बागजाला समेत वन भूमि पर बसी आबादी को मालिकाना अधिकार हेतु संयुक्त आंदोलन की पहल, राज्य में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था की स्थिति, राज्य में चहुंओर व्याप्त भ्रष्टाचार, पुलिसिया दमन, दलित उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं आदि समेत राज्य के तमाम ज्वलंत सवालों पर चर्चा की जायेगी.
बैठक में भाकपा माले पोलित ब्यूरो की ओर से राज्य प्रभारी कामरेड संजय शर्मा, राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी, अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, ऐक्टू प्रदेश महामंत्री के के बोरा, भाकपा माले गढ़वाल सचिव अतुल सती, पिथौरागढ़ सचिव गोविंद कफलिया, उधमसिंहनगर सचिव ललित मटियाली, वरिष्ठ नेता बहादुर सिंह जंगी, विमला रौथाण, एडवोकेट कैलाश जोशी, एडवोकेट अमनदीप कौर, भुवन जोशी, जोगेंद्र लाल, दिनेश तिवारी, किशोरी लाल, डॉ शिवानी, अंकित, राजेन्द्र जोशी, अतुल समेत राज्य भर से राज्य कमेटी सदस्य इस दो दिवसीय बैठक में शामिल रहेंगे.
हल्दूचौड़ निवासी जगदीश पांडे द्वारा कैंची धाम पर बनी पेंटिंग को देशभर में मिली पहचान