Advertisement

यूकेडी ने कुमाऊं से शुरू की उत्तराखंड उत्थान जात्रा

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा आज से कुमाऊं के अंदर शुरू किए गए उत्तराखंड उत्थान जात्रा के तहत, बिंदुखत्ता तथा लाल कुआं नगर में रोड शो, पत्रकार वार्ता की गई। इससे पूर्व दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती जी के नेतृत्व में जात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने तहसील लाल कुआं में जाकर बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम को लेकर चल रहे धरने को भी समर्थन दिया। इस दौरान रोड शो वह प्रेस वार्ता के दौरान सुरेंद्र कुकरेती जी ने कहा की जात्रा का उद्देश्य राज्य के अंदर बेरोजगारी ,जल, जंगल, जमीन पर अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा से वंचित लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल तथा संरक्षक खड़क सिंह बगड़वाल ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा को बिंदुखत्ता के लोगों की भावनाओं के साथ कोई लेना-देना नहीं है। राज्य आंदोलनकारी प्रकाश उत्तराखंडी ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत राजस्व ग्राम बनाने का अधिकार केवल राज्य सरकार के पास है। क्षेत्रीय पार्टी यूकेडी के सत्ता में आते ही प्राथमिकता के साथ बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्ज दिया जाएगा। पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन जोशी, केंद्रीय सचिव एस एस नेगी तथा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने जात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए उत्तराखंड उत्थान जात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाली जात्रा का उद्देश्य जनजागृति पैदा करना है। इस दौरान पार्षद हल्द्वानी रवि बाल्मीकि, केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन बिष्ट,राज्य आंदोलनकारी नंदन जग्गी, भूतपूर्व सैनिक संगठन के सुरेंद्र परिहार , पूरन परिहार, गोपाल नयाल समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे