केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद कल पकड़िया रेलवे स्टेशन से टनकपुर दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस को करेंगे हरी झंडी दिखाकर रवाना

ख़बर शेयर करें

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल
प्रेस विज्ञप्ति

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु टनकपुर-दिल्ली-टनकपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस गाड़ी 12035/12036 का मझोला पकड़िया स्टेशन पर प्रयोगिक आधार पर 02 मिनट का अतिरिक्त ठहराव के अवसर पर माननीय वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्राॅनिक और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद जी मझोला पकड़िया रेलवे स्टेशन से 26 फरवरी, 2026 को 12.01 बजे हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व गांव के लिए इंडिया गठबंधन की देहरादून में गर्जना, पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

12035/12036 टनकपुर-दिल्ली-टनकपुर जन शताब्दी एक्सप्रेस का मझोला पकड़िया स्टेशन पर ठहराव के फलस्वरुप गाड़ियों का संचलन निम्नवत किया जायेगा।

12035 टनकपुर-दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस 26 फरवरी, 2026 से मझोला पकड़िया स्टेशन पर 11.59 बजे पहुँचकर 12.01 बजे छूटेगी तथा वापसी यात्रा में 12036 दिल्ली-टनकपुर जन शताब्दी एक्सप्रेस 26 फरवरी, 2026 से मझोला पकड़िया स्टेशन पर 14.50 बजे पहुँचकर 14.52 बजे छूटेगी।

यह भी पढ़ें 👉  दादू दयाल जी मेला को लेकर रेलवे का सराहनीय निर्णय

इस गाड़ी का मझोला पकड़िया स्टेशन पर ठहराव दिये जाने के फलस्वरूप 29 अप्रैल, 2026 से टनकपुर, बनबसा, खटीमा स्टेशनों के आगमन एवं प्रस्थान समय में परिवर्तन निम्नवत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को अविलंब राजस्व गांव की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

12035 टनकपुर-दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस टनकपुर से 11.20 बजे प्रस्थान कर बनबसा से 11.31 बजे तथा खटीमा से 11.50 बजे छूटेगी। वापसी यात्रा में 12036 दिल्ली-टनकपुर जन शताब्दी एक्सप्रेस 29 अप्रैल, 2026 से परिवर्तित समयानुसार टनकपुर स्टेशन पर 16.10 बजे पहुँचेगी।

(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad