रुड़की में उत्तराखंड क्रांति दल की हुंकार, दुष्यंत गौतम गो बैक
रुड़की में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के आगमन का उत्तराखंड क्रांति दल ने जोरदार विरोध किया। बीएसएम चौक से शुरू हुआ प्रदर्शन गंगनहर पुल तक पहुंचते-पहुंचते उग्र हो गया। जहां पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोक-झोंक भी देखने को मिली। रुड़की के बीएसएम चौक पर उत्तराखंड क्रांति दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष दीपक लखवान के नेतृत्व में दुष्यंत गौतम के जिला कार्यालय आगमन के विरोध में जोरदार नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय की ओर पैदल कूच किया। प्रदर्शनकारी बीएसएम चौक से होते हुए मालवीय चौक पहुंचे जहां पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने और आगे बढ़ते रहे। इसके बाद गंगनहर पुल पर भारी पुलिस बल तैनात कर उन्हें जबरन रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
Advertisement
ADVERTISEMENTS
एस आइ आर के तहत गलत तथ्य देकर बेवजह आपत्ति लगाने पर कांग्रेस में आक्रोश
युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का आज का सदचिंतन