दो दिवसीय विराट गुरु पूर्णिमा महोत्सव की जोरदार तैयारी
मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर दो दिवसीय विराट गुरु पूजन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा यह आयोजन सतलोक आश्रम हंस इंटर कॉलेज मुरादनगर जिला गाजियाबाद में होगा 28 एवं 29 जुलाई को यह कार्यक्रम सायं 6:00 बजे से 9:00 बजे तक होगा उक्त कार्यक्रम में गुरु शिष्य परंपरा से जुड़े भव्य भजन कीर्तन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज पूज्यनीय अमृता माताजी एवं अन्य दिव्य महान विभूतियों के आशीर्वचन भी प्राप्त होंगे गुरु पूजा महोत्सव को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है उल्लेखनीय है कि मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा विराट भव्य गुरु पूजन महोत्सव के चलते अपनी अनेक शाखा आश्रम में गुरु पूर्णिमा का पर्व 28 जुलाई से पूर्व ही संपन्न कराया जा रहा है ताकि अनेक आश्रम से जुड़े प्रेमी कार्यकर्ता बंधु संत महात्माओं को इस विराट गुरु पूजन महोत्सव में आने का शुभ अवसर प्राप्त हो सके मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे महात्मा सत्यबोधानंद जी ने कहा कि गुरु पूजन महोत्सव के तैयारी के सिलसिले में मानव उत्थान सेवा समिति एवं मानव सेवा दल के अनेक कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने शुरू हो गए हैं तथा पूज्य सद्गुरुदेव महाराज जी के शुभ आगमन की प्रतीक्षा में पलकें बिछाए हैं