बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर फिर मुखर हुई आवाज
बिंदुखत्ता को हर हाल में राजस्व गांव का दर्जा दिलाने के लिए ग्रामीणों ने पूरी तरह से कमर कस ली है आज इसी को लेकर वनाधिकार संगठन की टीम ने नगर पंचायत सभागार में पत्रकारों से वार्ता कर आगामी रणनीति के संदर्भ में बताया संगठन के उमेश भट्ट अर्जुन नाथ गोस्वामी पूर्व कैप्टन इंदर सिंह पनेरी बसंत पांडे आदि ने बताया कि एफ आर ए के तहत राजस्व गांव की प्रक्रिया को पूरा किया जाना जरूरी है और इसको लेकर के संगठन लगातार प्रयासरत है आवश्यक औपचारिकताएं भी पूरी की जा चुकी हैं लेकिन अब तक राजस्व गांव का दर्जा नहीं मिला है जिसके चलते अब उनके सब्र का पैमाना छलकने लगा है लिहाजा चार एवं 5 मई को बिंदुखत्ता में दो दिवसीय क्रमिक अनशन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा विचार गोष्ठी में सभी राजनीतिक सामाजिक संगठनों के लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा इसके अलावा विभागीय एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा और सभी के सुझाव लिए जाएंगे वक्ताओं ने यह भी कहा कि कांग्रेस एवं भाजपा दोनों ही दलों से यह भी सवाल किया जाएगा कि आखिर उन्होंने राजस्व गांव बनाए जाने की प्रक्रिया में अब तक क्या योगदान दिया है पत्रकार वार्ता करते हुए संगठन की टीम ने बताया कि 18 फरवरी को पूर्व में ग्रामीणों ने जोरदार आंदोलन किया था तथा 15000 के लगभग जनता ने प्रतिभाग कर अपनी भावनाएं व्यक्त की थी बताया गया की 18 फरवरी को दो महीने का अल्टीमेटम दिया गया था कि 2 महीने के अंदर यदि राजस्व गांव की अधिसूचना जारी नहीं होती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा यह अवधि पूरी हो चुकी है लिहाजा अब 4 एवं 5 मई को शहीद स्मारक में क्रमिक अनशन विचार गोष्ठी तथा अगले दिन 6 में को आगे की व्यापक रणनीति का ऐलान किया जाएगा पत्रकार वार्ता में उमेश भट्ट एडवोकेट बलवंत बिष्ट भरत नेगी अर्जुन नाथ गोस्वामी बसंत पांडे कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी कैप्टन हीरा सिंह बलवंत सम्मल दीपक बिष्ट दीपक जोशी आदि मौजूद रहे
विद्याधनम योजना के तहत टाटा मोटर्स ने बच्चों को दिए स्कूल बैग
हल्द्वानी में पत्रकारों ने की एस एस पी से मुलाकात, तथाकथित पत्रकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग
ओम नमः शिवाय जय घोष के साथ खुले बाबा केदारनाथ धाम के कपाट