धूमधाम से मनाया गया फाइनल कॉल का 19वां स्थापना दिवस
फाइनल कॉल समाचार पत्र के 19 वर्ष पूर्ण होने पर विचार गोष्ठी आयोजित, निष्पक्ष पत्रकारिता को बताया लोकतंत्र की ताकत
लालकुआं। फाइनल काल समाचार पत्र के 19 वें स्थापना दिवस पर सोमवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। लालकुआं के जगदीश होटल में गोष्ठी में पत्रकारिता की बदलती भूमिका, सामाजिक सरोकार, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा डिजिटल दौर में क्षेत्रीय पत्रकारिता के समक्ष खड़ी चुनौतियों पर विस्तार से विचार व्यक्त किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ लाल कुआं विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट की धर्मपत्नी बतौर मुख्य अतिथि चन्द्रिका बिष्ट एवं विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, सोमेश्वर यति महाराज, मानव उत्थान सेवा समिति की उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड की प्रभारी प्रचारिका बाई मानव उत्थान सेवा समिति के महात्मा आलोकानंद जी पूर्व विधायक नवीन दुमका, दर्जा राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला , वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल, कुंदन सिंह मेहता, संध्या डालाकोटी, गोपीनाथ , नारद मुनि दास , ग्राम प्रधान रमेश जोशी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने फाइनल कॉल समाचार पत्र के 19 वर्षों के गौरवपूर्ण पत्रकारिता सफर की सराहना की। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। क्षेत्रीय समाचार पत्र आमजन की आवाज बनकर स्थानीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।
वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल मीडिया के तेजी से बढ़ते प्रभाव के बीच पत्रकारिता का स्वरूप लगातार बदल रहा है। ऐसे दौर में समाचारों की विश्वसनीयता, निष्पक्षता और तथ्यपरकता बनाए रखना पत्रकारों के लिए बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में क्षेत्रीय समाचार पत्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
अतिथियों ने समाचार पत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संपादक अजय उप्रेती को 19 वर्षों की सफल पत्रकारिता यात्रा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में सासद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती , जीवन कबडवाल ,बीना जोशी , मीना रावत शिक्षामित्र राजेंद्र पांडे नवीन जोशी हरिपुर बच्ची किसान सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष मोहन चंद्र दुर्गापाल वरिष्ठ भाजपा नेता इंदर सिंह बिष्ट भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष प्रेमचंद्र दुमका योगाचार्य डॉक्टर मोहन कांडपाल, दीपक पांडे ,अर्चना भट्ट , वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता भगवती प्रसाद त्रिकोटी नजरिया खबर की संपादक श्रीमती गीता भट्ट, वैभवी भट्ट बीसी भट्ट, राजेश नेगी, प्रकाश जोशी, रमाकांत पंत, भोला गुरु, हरीश भट्ट , गोपाल भट्ट तिलकधारी, शैलेन्द्र कुमार, भुवन रुवाली , मुकेश कुमार , गौतम भट्ट, गौरव गुप्ता , मुजाहिर खान , अजय अनेजा , रिम्पी बिष्ट , देवेंद्र भंडारी सहित अनेक पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत पंत एवं आयुषी भट्ट ने संयुक्त रूप से किया फाइनल कॉल के संपादक अजय उप्रेती ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया
मानव उत्थान सेवा समिति ने हल्द्वानी में किया गुरुपूजन सत्संग एवं भंडारे का आयोजन