Advertisement

लालकुआं आंगनवाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प के तहत 214 हुए लाभान्वित

ख़बर शेयर करें

सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र में चलाये जा रहे आंगन मिलन कार्यक्रम का अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ समापन किया गया इस दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत 214 लोगों को लाभान्वित किया गया नगर के वार्ड नंबर 5 सुभाष नगर में आयोजित कार्यक्रम के संदर्भ में सुपरवाइजर चित्रा कोहली ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत 100 महालक्ष्मी किट योजना के तहत 90 नंदा गौरा योजना के तहत 8 तथा नंदा गौरा जन्म पंजीकरण योजना के तहत 16 लाभार्थियों को लाभ दिया गया यहां मुख्य रूप से तुलसी पंत, भावना, पूजा जोशी सभासद सुरेश शाह आदि मौजूद रहे