कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब, सैकड़ो की संख्या मे उपस्थित कांग्रेसियों को देख नेता हुए गदगद
कांग्रेस ने आजलाल कुआं विधानसभा क्षेत्र के हल्दूचौड़ स्थित मां वैष्णो बैंकट हॉलमें आयोजित सम्मेलन में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के साथ पूरी एकता एवं ताकत के साथ कांग्रेस को सत्ता में लाने का संकल्प लिया पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रभारी करण मेहरा ने भाजपा सरकार के काले कारनामों को उजागर करने के लिए कार्य कर्ताओं का आवाहन किया कि वह सोशल मीडिया का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। कांग्रेस द्वारा आयोजित परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में सैकड़ो की संख्या मैं उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर तमाम आरोप लगाए कहा कि जिस राम मंदिर निर्माण के लिए जनता ने अपनी श्रद्धा के साथ अपनी खून पसीने की कमाई का चंदा दिया वही चंदा आज राम मंदिर से गायब है भाजपा ने भगवान श्री राम के खड़ाऊ तक को गायब करवा दिया उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को भी अनेक मोर्चा पर विफल करार दिया तथा शांति खुशहाली रोजगार विकास महिला सुरक्षा जैसे अनेक मुद्दों को उठाते हुए कहा कि यह तब तभी संभव होगा जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि अभी से बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारी शुरू कर दें तथा भ्रष्टाचार महंगाई महिला अपराध के खिलाफ जमकर संघर्ष करें उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विचारों को कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है अन्याय के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के साथ खड़ा होना होगा उन्होंने कहा कि हालांकि चुनौती बेहद मजबूत है आसान नहीं है लेकिन पूरी एकजुटता के साथ पूरी ताकत के साथ यदि जुटा जाए तो भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना आसान होगा इस अवसर पर हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदेश पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश जोशी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्दूचौड़ के अध्यक्ष कैलाश दुम्का लालकुआं नगर अध्यक्ष भुवन पांडे गोलापुर के ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल बिंदुखत्ता ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप सिंह बथ्याल पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह खनवाल कुंदन सिंह मेहता हेमवती नंदन दुर्गापाल एडवोकेट बालम सिंह बिष्ट गिरधर बम भास्कर भट्ट राजेंद्र दुर्गापाल रमेश चंद्र तिवारी शंकर जोशी किरन जोशी बीना जोशी मीना रावत मीना कपिल हिमांशु कवडवाल हरेंद्र असगोला भास्कर भट्ट पुष्कर दानू कमल दानू प्रमोद कॉलोनी विनोद पांडे गुरदयाल सिंह मेहरा कमलेश यादव रवि शंकर तिवारी राजकुमार शर्मा ग्राम प्रधान रमेश जोशी संदीप पांडे भास्कर भट्ट शारदा बमेटा इंद्रपाल आर्य इंद्र लाल लक्ष्मण धपोला गिरधर बम त्रिलोक सिंह मंटू भाई पवन बिष्ट शिवराज सिंह हरीश मेहरा योगेश उपाध्याय दीपक बतरा चंद्रशेखर खोलिया हरीश बिष्ट रमेश सिंह राणा समेत सैकड़ो कांग्रेसी मौजूद रहे कांग्रेस के सम्मेलन में उमड़े अपार जन समूह से मंच पर उपस्थित नेताओं की बांछे खुली दिखाई दी कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व ग्राम प्रधान उमेश कबड़वाल ने किया
हल्दूचौड़ राम मंदिर में भंडारे का आयोजन आज