मां नंदा सुनंदा महोत्सव के बीच निकली भव्य शोभायात्रा

ख़बर शेयर करें

मां नंदा सुनंदा महोत्सव मंदिर समिति के तत्वाधान में बिंदुखत्ता में चल रहे तीन दिवसीय मां नंदा सुनंदा महोत्सव के दूसरे दिन आज भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया भक्ति रस से सराबोर शोभायात्रा के आयोजन से संपूर्ण क्षेत्र मां नंदा सुनंदा के श्री चरणों में श्रद्धा के पुष्प अर्पित करता नजर आया माता के जय घोष तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड ने एक अद्भुत एवं अति सुंदर नजारा प्रस्तुत किया इस दौरान पारंपरिक परिधानों से सजी महिलाओं के साथ-साथ श्रद्धालुओं की अपार संख्या भी शोभायात्रा की साक्षी बनी यहां मुख्य रूप से पंकज दानू वीरेंद्र सिंह दानू मनोज दानू हरेंद्र दानू पूर्व सैनिक संगठन के खिलाफ सिंह दानू वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा हेमवती नंदन दुर्गापाल नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी दीपेंद्र कोश्यारी प्रदीप नौटियाल कुंवर सिंह पवार दीवान सिंह गढ़िया चंदन सिंह बिष्ट लकी मेहरा संजय बिष्ट पुष्कर चौहान चंदन सिंह फर्स्वाण सुंदर सिंह गढ़िया अर्जुन नाथ गोस्वामी सोहनलाल समेत अनेकों मौजूद रहे