Advertisement

अखिल भारतीय शराबबंदी मोर्चा के महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बनारस पहुंचे जीवन चंद्र उप्रेती

ख़बर शेयर करें


राष्ट्रीय शराबबंदी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में वाराणसी में शराबबंदी कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

‘मदिरा मुक्त काशी–सुरक्षित काशी’ अभियान को जनआंदोलन बनाने का संकल्प; अवैध शराब की तस्करी रोकने, डिजिटल निगरानी एवं जनभागीदारी पर विशेष जोर

राष्ट्रीय शराबबंदी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में वाराणसी स्थित सोनकर खटिक धर्मशाला, अर्दली बाजार के निकट एक दिवसीय शराबबंदी कार्यकर्ता सम्मेलन एवं ‘मदिरा मुक्त काशी’ अभियान का आयोजन किया गया। सम्मेलन में शराबबंदी, नशामुक्त समाज के निर्माण, जनजागरूकता, सामाजिक भागीदारी, महिला सुरक्षा, युवा कल्याण, आहार विज्ञान तथा जैविक कृषि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य काशी की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ शराब और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से समाज को बचाने के लिए एक व्यापक सामाजिक अभियान विकसित करना था।

राष्ट्रीय शराबबंदी संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक सुल्तान सिंह ने अभियान के उद्देश्यों को व्यापक जनसमुदाय तक पहुंचाने तथा शराबबंदी के पक्ष में सामाजिक चेतना विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शराब की लत केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करती, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति, महिलाओं की सुरक्षा, बच्चों के भविष्य और सामाजिक व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। इसलिए इस विषय को केवल सरकारी नीति का नहीं, बल्कि सामाजिक सुधार और जनस्वास्थ्य का महत्वपूर्ण मुद्दा मानकर आगे बढ़ाने की जरूरत है।

व्यवस्था संयोजक गोपाल प्रसाद खटीक (आरटीआई सेवक) ने कहा कि ‘मदिरा मुक्त काशी’ अभियान को केवल शराबबंदी की मांग तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इसे पारदर्शिता, प्रशासनिक जवाबदेही, अवैध शराब की तस्करी पर नियंत्रण, तकनीकी निगरानी, जनशिकायत निवारण और नशामुक्ति पुनर्वास की समेकित पहल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।

राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुनाथ उपाध्याय ने कहा कि वाराणसी देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा घाटों, पंचकोशी परिक्रमा मार्ग और अन्य धार्मिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों की गरिमा तथा सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन क्षेत्रों में शराब की बिक्री एवं सेवन के नियमन और प्रतिबंध संबंधी कानूनी प्रावधानों की समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

भारतीय अपना समाज पार्टी के उत्तर प्रदेश महासचिव संजय पांडेय ने अभियान के अंतर्गत प्रमुख सुझाव प्रस्तुत करते हुए कहा कि अवैध शराब की तस्करी पर तकनीकी निगरानी हेतु
आबकारी विभाग, पुलिस, परिवहन विभाग एवं जिला प्रशासन के बीच साझा डिजिटल डैशबोर्ड विकसित किया जाए।अवैध शराब की बरामदगी, FIR, वाहन संख्या, तस्करी मार्ग एवं संवेदनशील क्षेत्रों का GIS आधारित रिकॉर्ड तैयार किया जाए।बार-बार सामने आने वाले तस्करी मार्गों एवं हॉटस्पॉट की पहचान कर विशेष निगरानी की जाए।उपलब्ध CCTV एवं ANPR तकनीक का कानूनसम्मत उपयोग किया जाए। QR कोड आधारित शराब की प्रामाणिकता जांच हेतु
वैध शराब की बोतलों पर छेड़छाड़-रोधी आबकारी लेबल एवं QR कोड सत्यापन व्यवस्था मजबूत की जाए।
नागरिकों को संदिग्ध एवं नकली शराब की पहचान और शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

वाराणसी में मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीरता से सक्रिय अभिलाषा ट्रस्ट की टीम के प्रमुख सदस्य रोहित ने पारदर्शी जनशिकायत प्रणाली बनाने तथा अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की सूचना देने के लिए सरकारी पोर्टल और WhatsApp हेल्पलाइन शुरू की जाए। शिकायतकर्ता को यूनिक शिकायत संख्या उपलब्ध कराई जाए।शिकायत पर हुई कार्रवाई की स्थिति ऑनलाइन उपलब्ध हो। शिकायतकर्ता की पहचान एवं सुरक्षा की उचित व्यवस्था की जाए।

राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी की महिला न्याय मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम प्रयागराज ने नशामुक्ति एवं पुनर्वास व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों के सहयोग से नशामुक्ति और परामर्श केंद्रों को मजबूत किया जाए। शराब की लत से प्रभावित व्यक्तियों के उपचार, पुनर्वास एवं पारिवारिक परामर्श की व्यवस्था हो। शराब व्यवसाय पर निर्भर छोटे दुकानदारों एवं श्रमिकों के लिए वैकल्पिक रोजगार और स्वरोजगार योजनाएं विकसित की जाएं।

राष्ट्रीय शराबबंदी संयुक्त मोर्चा की पश्चिम बंगाल प्रभारी कल्याणी पालुई ने कहा कि महिला एवं युवा भागीदारी हेतु प्रत्येक वार्ड एवं गांव में महिला जागरूकता समितियों का गठन किया जाए।युवाओं, विद्यार्थियों एवं सामाजिक संगठनों को नशामुक्ति अभियान से जोड़ा जाए।विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
सोनकर खटीक धर्मशाला के प्रबंधक डॉ. मनोज सागर ने आहार विज्ञान, संतुलित पोषण, प्राकृतिक जीवनशैली एवं जैविक कृषि के महत्व पर विचार रखते हुए कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए केवल नशे से दूरी पर्याप्त नहीं है, बल्कि स्वस्थ खानपान, सकारात्मक जीवनशैली, प्राकृतिक कृषि और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को भी सामाजिक अभियान का हिस्सा बनाना आवश्यक है।

सम्मेलन में राजातालाब वाराणसी से पधारे लोक समिति संस्था के नंदलाल पटेल उर्फ मास्टरजी ने ‘मदिरा मुक्त काशी–सुरक्षित काशी’ अभियान को डिजिटल माध्यमों से व्यापक स्तर पर प्रचारित करने का प्रस्ताव भी रखा। उनके टीम सदस्य अनीता ,सोनी, मनीषा द्वारा इसके अंतर्गत चार सप्ताह की चरणबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत की। इस क्रम में पहला सप्ताह – जागरूकता शराब एवं अवैध शराब के दुष्प्रभावों पर वीडियो, पोस्टर और जनसंदेश। दूसरा सप्ताह – पहचान एवं शिकायत हेतु संदिग्ध और नकली शराब की पहचान तथा शिकायत दर्ज कराने की जानकारी। तीसरा सप्ताह – तकनीकी पारदर्शिता हेतु QR सत्यापन, डिजिटल शिकायत प्रणाली एवं GIS निगरानी के प्रति जागरूकता।चौथा सप्ताह – जनभागीदारी हेतु नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, दुकानदारों एवं सामाजिक संस्थाओं को अभियान से जोड़ने पर बल दिया।इसके साथ ‘काशी पूछती है’, ’60 सेकंड में जानकारी’ और ‘मेरा मोहल्ला–मेरी जिम्मेदारी’ जैसी सोशल मीडिया श्रृंखलाएं चलाने का प्रस्ताव रखा गया।

राष्ट्रीय शराबबंदी संयुक्त मोर्चा के उत्तराखंड प्रभारी जीवन चंद्र उप्रेती, उड़ीसा प्रभारी सुवेंदु कुमार एवं सह प्रभारी दुर्गा प्रसाद , राष्ट्रीय संस्कार सेवा भारती के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हरीश चंद्र उपाध्याय, वाराणसी में जनहित के मुद्दों को प्रखरता से उठाने हेतु संघर्षरत अनूप श्रमिक ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने सम्मेलन के माध्यम से भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ तथा जिलाधिकारी वाराणसी को ज्ञापन भेजने का सुझाव दिया। इन्होंने कहा कि
वाराणसी को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए।
काशी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले क्षेत्रों में शराब की बिक्री एवं सेवन पर प्रभावी नियमन तथा आवश्यक प्रतिबंध के लिए कानूनी और प्रशासनिक समीक्षा की जाए। अवैध शराब निर्माण, तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष संयुक्त अभियान चलाया जाए।
अवैध शराब से संबंधित शिकायतों के लिए पारदर्शी एवं जवाबदेह डिजिटल प्रणाली विकसित की जाए।
नशामुक्ति केंद्रों, पुनर्वास एवं जनस्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाए।
शराब के सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों पर सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं के सहयोग से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।
शराबबंदी एवं नशामुक्ति के विभिन्न मॉडलों का अध्ययन कर जनस्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप चरणबद्ध नीति तैयार की जाए।

जनआंदोलन बनाने का आह्वान : राष्ट्रीय शराबबंदी संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक सुल्तान सिंह, व्यवस्था संयोजक गोपाल प्रसाद खटीक एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. मनोज सागर ने समाज के सभी वर्गों, सामाजिक संगठनों, महिला समूहों, युवाओं, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, किसानों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे ‘मदिरा मुक्त काशी’ अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

इस कार्यक्रम के अतिथि गिर्राज सिंह धाकरे (प्रभारी,राष्ट्रीय शराबबंदी संयुक्त मोर्चा) आगरा ने कहा कि “शराब हटाओ, देश बचाओ, शराबबंदी जन जागरण अभियान पूरे देश भर में चलना चाहिए। शराबबंदी का उद्देश्य किसी व्यक्ति के प्रति भेदभाव या सामाजिक बहिष्कार नहीं, बल्कि नशे की समस्या से प्रभावित लोगों को उपचार, पुनर्वास और सम्मानजनक जीवन का अवसर उपलब्ध कराना तथा परिवारों एवं समाज को सुरक्षित बनाना है।

पिंडरा वाराणसी के प्रताप सोनकर ने कहा कि इस
अभियान का मूल संदेश है
“सांस्कृतिक काशी, गौरवशाली काशी।
नशामुक्त होगी, तभी आगे बढ़ेगी काशी।”
“अवैध शराब के खिलाफ सूचना दें, जीवन बचाएं।”

कार्यक्रम के अंत में सोनकर खटीक धर्मशाला के अध्यक्ष राजकुमार सोनकर सरजी द्वारा कार्यक्रम स्थल निःशुल्क मुहैया कराने एवं कार्यक्रम में सहभागी सदस्यों हेतु भेजे गए फल हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया। संस्था के कोषाध्यक्ष बाबूलाल सोनकर तथा सदस्य मिश्रीलाल सोनकर सहित पचास से अधिक समर्पित कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

निवेदक:
सुल्तान सिंह
राष्ट्रीय संयोजक
राष्ट्रीय शराबबंदी संयुक्त मोर्चा
मोबाइल: 8175873265

व्यवस्था संयोजक:
गोपाल प्रसाद खटीक (आरटीआई सेवक)
दिल्ली/वाराणसी
मोबाइल: 9910341785, 8178949704

कार्यक्रम संयोजक:
डॉ. मनोज सागर
मोबाइल: 9450133236

गिर्राज सिंह धाकरे (प्रभारी,राष्ट्रीय शराबबंदी संयुक्त मोर्चा) आगरा
मोबाईल:9259581051

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad