संपूर्ण भारतवर्ष में 8 नवंबर को होगा दीपोत्सव: डॉ मंजू जोशी
संपूर्ण भारतवर्ष में 8 नवंबर 2026
(एक राष्ट्र, एक धर्म, एक पर्व)
को धूमधाम से मनेगा दीपोत्सव
सत्य सनातन वैदिक धर्म की जय।
सभी सनातनी पाठकों एवं धर्मावलंबियों को सादर प्रणाम।
यह अत्यंत हर्ष और सौभाग्य का विषय है कि इस वर्ष विगत वर्षों की भांति संपूर्ण भारतवर्ष में दीपावली पर्व को लेकर कोई संशय नहीं है। ‘एक राष्ट्र, एक धर्म, एक पर्व’ की पावन भावना के साथ पूरे देश में—कश्मीर से अरुणाचल, उत्तराखंड तक—पाँच दिवसीय दीपोत्सव का मुख्य पर्व 8 नवंबर 2026 (रविवार) को पूर्ण श्रद्धा और उल्लास के साथ एक ही दिन मनाया जाएगा।
सनातन धर्म की इस सांस्कृतिक एकता को दर्शाते हुए ऋग्वेद का यह पावन मंत्र हमें संदेश देता है–
संगच्छध्वं संवदध्वं सं मनांसि जानताम् ।
देवा भागं यथा पूर्वे सञ्जानाना उपासते ।। (ऋग्वेद)
(अर्थात: हम सब एक साथ चलें, एक स्वर में बोलें और हमारे मन एक होकर शुभ संकल्पों को धारण करें।)
दीपावली महापर्व 2026 (पाँच दिवसीय तिथिक्रम)
धनतेरस (धन्वंतरि त्रयोदशी): 6 नवंबर 2026, शुक्रवार।
रूप चतुर्दशी (नरक चतुर्दशी / छोटी दीपावली): 7 नवंबर 2026, शनिवार।
दीपावली (महालक्ष्मी पूजन / मुख्य पर्व): 8 नवंबर 2026, रविवार।
गोवर्धन पूजा (अन्नकूट): 10 नवंबर 2026, मंगलवार।
भाई दूज (यम द्वितीया): 11 नवंबर 2026, बुधवार।
(8 नवंबर 2026 को प्रदोष काल एवं निशीथ काल में कार्तिक अमावस्या तिथि विद्यमान रहने के कारण इसी दिन महालक्ष्मी पूजन का सर्वोत्तम शुभ मुहूर्त सिद्ध हो रहा है।)
दीप मंत्र:
दीपज्योतिः परंब्रह्म दीपज्योतिर्जनार्दनः ।
दीपो हरतु मे पापं संध्यादीप नमोऽस्तु ते ॥
शुभं करोतु कल्याणमारोग्यं धनसंपदा ।
शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योतिर्नमोऽस्तु ते ॥
आइए, हम सभी 8 नवंबर 2026 को एक साथ दीप प्रज्वलित कर अखंड भारत और सनातन की एकजुटता का संदेश दें।
(जब राष्ट्र एक है और हमारी सनातन संस्कृति एक है, तो पर्व का उल्लास भी पूरे भारतवर्ष में एक ही दिन होना चाहिए। आइए, 8 नवंबर 2026 को एक साथ दीप जलाकर अखंड भारत का प्रकाश संपूर्ण विश्व में फैलाएं।)
ज्योतिषाचार्य डॉ. मंजू जोशी
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
📞 *8395806256


अखिल भारतीय शराबबंदी मोर्चा के महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बनारस पहुंचे जीवन चंद्र उप्रेती
पटेल जयंती पर रेलवे ने किया रन फॉर यूनिटी का आयोजन
सत्य निष्ठा से समृद्धि पर डिबेड का आयोजन