पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण,दिए यह निर्देश

ख़बर शेयर करें

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल,
प्रेस विज्ञप्ति

बरेली 29 मई, 2026: अपर महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री विनोद कुमार शुक्ल ने अपने इज्जतनगर मंडल के दौरे के दौरान इज्जतनगर- टनकपुर रेल खंड का विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण अपर मंडल रेल प्रबन्धक श्री मनोज कुमार एवं शाखाधिकारियों के साथ किया। अपर महाप्रबंधक ने रेलपथ के रख-रखाव, साफ-सफाई, राइडिंग क्वालिटी, सिगनलों की स्थिति, खंड में जारी कॉसन ऑर्डर, पुल एवं समपारों की स्थिति को देखा एवं परखा। साथ ही पीलीभीत एवं टनकपुर रेलवे स्टेशनों पर प्रदत्त यात्री सुख-सुविधाओं को देखा तथा स्टेशन परिसर का गहन निरीक्षण भी किया। इसके अतिरिक्त अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पीलीभीत एवं टनकपुर स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर पूरी गुणवत्ता के साथ तेजी से कार्य पूरा करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया।

(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर मंडल।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad