रेलवे के हर घर तिरंगा अभियान में गजब का उत्साह

ख़बर शेयर करें

बरेली, 14 अगस्त, 2026: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एवं स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आज मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री मिथुन सोनी के निर्देशन में इज्जतनगर मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया।
सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल श्री मोहम्मद असलम के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ आरपीएफ मंडलीय रिजर्व से हुआ। यात्रा इज्जतनगर रेलवे स्टेशन एवं जी.टी. रोड होते हुए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुँची। इसके पश्चात रेलवे कॉलोनी से होते हुए तिरंगा यात्रा पुनः आरपीएफ मंडलीय रिजर्व कार्यालय पहुँचकर सम्पन्न हुई।
तिरंगा यात्रा में आरपीएफ के बल सदस्यों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा। आरपीएफ कर्मियों के साथ आमजन की सहभागिता एवं उत्साह भी विशेष रूप से सराहनीय रहा।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की साजिश का पर्दाफाश, गलत तथ्य देने पर होगा मानहानि का मुकदमा

जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad