गांव गांव में बनेगी अमृत वाटिकाऐं

ख़बर शेयर करें

अमृत वाटिका योजना में फलों के बगीचे बनाए जायेंगे।

डॉ आशुतोष पंत ने बताया कि गांवों में अमृत वाटिकाएं बनाने की योजना है इसमें लोगों को उनकी जमीन पर फलों के बगीचे लगाने के लिए उच्चकोटि के पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। किसानों को 2 बीघा जमीन बगीचे के लिए अलग से रखनी होगी उसपर स्वामित्व उनका ही होगा उत्पाद का लाभ भी वही उठाएंगे। उन्हें तारबाड़ लगानी होगी और सिंचाई और देखभाल की व्यवस्था करनी होगी।
पहले चरण में बिंदुखत्ता क्षेत्र से इसकी शुरुआत की गई। पिछले सप्ताह 100 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में मुख्यतः उत्तराखंड शासन के पूर्व अपर सचिव जीवन चंद्र उप्रेती और पूर्व कैप्टन सुंदर सिंह खनका का सहयोग मिला।। अब तो बरसात का समय जा रहा है अब अगले वर्ष पहले से योजना बनाकर फलोत्पादन बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा। इस तरह एक ओर जहां हरियाली बढ़ेगी वहीं लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जो किसान पूरे मन से अपनी रुचि से पेड़ लगाएंगे तो उन्हें बचाएंगे भी।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में जल जनित रोगों की रोकथाम को स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, 72 का हुआ परीक्षण

डॉ आशुतोष पन्त
पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी/पर्यावरणविद।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad