Advertisement

हल्दूचौड़ में पंखुड़ियां महोत्सव 16 का आयोजन कल से

ख़बर शेयर करें

पंखुड़ियां सांस्कृतिक पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति की ओर से कल 14 नवंबर से हल्दूचौड़ के शास्त्री मैदान में दो दिवसीय पंखुड़ियां महोत्सव का आयोजन किया जाएगा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रिंपी बिष्ट एवं उनकी टीम के द्वारा होने वाले कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है पंखुड़ियां महोत्सव पिछले 16 वर्षों से एक से बढ़कर एक कार्यक्रम कर क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान कायम कर चुका है और प्रतिभाओं को उचित मंच दिलाने में पंखुड़ियां का विशेष सराहनीय योगदान रहा है दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ कल सुबह 10:00 से किया जाएगा कार्यक्रम में स्थानीय के अलावा राज्य स्तरीय जाने-माने कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे हल्दूचौड़ के शास्त्री मैदान नया बाजार में पंखुड़ियां सीजन 16 को लेकर उत्साह बना हुआ है इधर संस्था के अध्यक्ष रिंपी बिष्ट ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर प्रतिभाओं का उत्साह वर्धन करने की अपील की है