Advertisement

रेलवे ने पेंशनर्स को जारी किए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

ख़बर शेयर करें

बरेली, 13 नवम्बर 2026। मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में सेवानिवृत्ति रेल कर्मचारियों तथा पेंशन भोगियों की सुविधा के उद्देश्य से आज मथुरा छावनी रेलवे स्टेशन पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) शिविर आयोजित किया गया।
शिविर के दौरान कुल 11 पेंशन भोगियों का डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) बनाया गया। इस शिविर का उद्देश्य सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों एवं पेंशन भोगियों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं सुविधाजनक बनाना है, ताकि उन्हें इसके लिए अनावश्यक भागदौड़ न करनी पड़े।
डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा से पेंशनभोगी घर बैठे अथवा शिविरों के माध्यम से ऑनलाइन अपना जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। रेल प्रशासन की इस पहल से पेंशन भोगियों को समय की बचत के साथ-साथ डिजिटल सेवाओं का लाभ भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में पंखुड़ियां महोत्सव 16 का आयोजन कल से

जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad