बिग ब्रेकिंग: रेलवे ने जारी की एडवाइजरी, फर्जी वेबसाइट से किया सावधान
फर्जी वेबसाइट से सावधान!
गोरखपुर, 29 अक्टूबर, 2026: समस्त अभ्यर्थियों एवं आम जनता को सूचित किया जाता है कि rrcner-
org नामक वेबसाइट पूर्वाेत्तर रेलवे, गोरखपुर के रेलवे भर्ती सेल (आर.आर.सी.) की आधिकारिक वेबसाइट नहीं है।
अतः उक्त वेबसाइट पर प्रदर्शित भर्ती संबंधी विज्ञापनों, सूचनाओं एवं अन्य जानकारियों की प्रामाणिकता की पुष्टि
किए बिना उन पर विश्वास न करें। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे रेलवे भर्ती से संबंधित विज्ञापनों, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, परीक्षा कार्यक्रम, परिणाम एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए केवल पूर्वाेत्तर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट:
https://ner-indianrailways.gov.in का ही अनुसरण करें।अभ्यर्थी किसी भी अनाधिकृत वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराई गई भ्रामक सूचनाओं के आधार पर आवेदन करने, धनराशि जमा करने अथवा अपनी व्यक्तिगत एवं गोपनीय जानकारी साझा करने से बचें। किसी भी सूचना की सत्यता सुनिश्चित किए बिना उसे आधिकारिक न मानें। अभ्यर्थियों एवं आम जनता से अपील है कि वे
सतर्क रहें, अनधिकृत एवं फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहें तथा रेलवे भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही विश्वास करें।
(सुमित कुमार)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी


राजस्व गांव मुद्दे पर इंडिया गठबंधन को मिला विभिन्न संगठनों का साथ, संतोष बाबू कश्यप ने दिया समर्थन