Advertisement

राजस्व गांव मुद्दे पर इंडिया गठबंधन को मिला विभिन्न संगठनों का साथ, संतोष बाबू कश्यप ने दिया समर्थन

ख़बर शेयर करें

बिंदुखत्ता राजस्व गांव के लिए इंडिया गठबंधन द्वारा जारी मुहिम को विकलांग विकास जन कल्याण समिति का समर्थन मिला है विकलांग विकास जन कल्याण समिति के नगर अध्यक्ष एवं राज्य दिव्यांग कल्याण आयोग के पूर्व सदस्य संतोष बाबू कश्यप एवं उनकी पूरी टीम ने इंडिया गठबंधन को बीते दिवस पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मौजूदगी में अपना समर्थन दिया है इसके अलावा पर्वतीय महासभा एवं गौ सेवा शक्ति दल ने भी इंडिया गठबंधन को राजस्व गांव के मुद्दे पर अपना समर्थन दिया है संतोष बाबू कश्यप ने कहा कि बिंदुखत्ता को हर हाल में राजस्व गांव होना चाहिए उनको उनका अधिकार मिलना ही चाहिए इसके लिए वे इंडिया गठबंधन की मुहिम में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं पर्वतीय महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष जीवन चंद्र उप्रेती ने भी इंडिया गठबंधन की मांग को न्यायोचित बताते हुए अपना समर्थन दिया है इसके अलावा गौ सेवा शक्ति दल के लकी कश्यप एवं उनकी टीम ने भी इंडिया गठबंधन की मुहिम का स्वागत किया है