लालकुआं में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन
लाल कुआं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति के बीच विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया नगर के अंबेडकर पार्क में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ युवा संत महात्मा आलोकनंद जी सनातन संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी की प्रवक्ता जानकी त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक जितेंद्र जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि संघ स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर संघ का शताब्दी वर्ष पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है और इस शुभ अवसर पर जगह-जगह विराट हिंदू सम्मेलनों का आयोजन कर हिंदू समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया जा रहा है महात्मा आलोकनंद जी ने कहा कि सनातन धर्म को मजबूती के लिए अध्यात्म से जुड़ना नितांत आवश्यक है क्योंकि अध्यात्म में ही सबका सार छुपा हुआ है उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक हिंदू समाज का व्यक्ति अपने जीवन में अध्यात्म का समावेश करेगा तो हमारा सनातन धर्म और अधिक मजबूत होगा और जब सनातन धर्म मजबूत होगा तभी विश्व में शांति सद्भावना एवं सौहार्द का वातावरण बनेगा यहां मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी भाजपा नेता हेमंत नरूला सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह राणा धन सिंह बिष्ट उमेश तिवारी अनिल मेलकानी कन्हैया कुमार हेमंत नाहटा राधेश्याम यादव आदित्य चौधरी धन सिंह बिष्ट अरुण जोशी धीरज भट्ट प्रेम नाथ पंडित प्रकाश जैन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शांतिपुरी के मोहन चंद्र खोलिया, एच सी मेमोरियल स्कूल हल्दूचौड़ के प्रबंधक सौरभ पंत ओमपाल कश्यप नारायण सिंह बिष्ट सुभाष नागर जगदीश अग्रवाल अनिल कुमार सिंह धर्मवीर मौर्य आकाश माथुर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष तारा पांडे राजलक्ष्मी पंडित नंदी उप्रेती चंद्रा मेलकानी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन संजीव शर्मा एवं विनोद श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया इससे पूर्व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शांतिपुरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लालकुआं तथा एच सी मेमोरियल स्कूल हल्दूचौड़ के बच्चों ने बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति की
बिंदुखत्ता में सीसी मार्ग निर्माण पर भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट का आभार जताया
कल लालकुआं में विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित करेंगे युवा संत महात्मा आलोकानंद