बड़ी खबर: 19 सितंबर से चलेगी लालकुआं बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन
गोरखपुर, रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को सुविधा प्रदान करने हेतु 05074/05073 लालकुआ-क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरू सिटी)-लालकुआ साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन नियमित गाड़ी संख्या 15302/15301 लालकुआ-क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरू सिटी)-लालकुआ साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में किया जायेगा। यह गाड़ी 19 सितम्बर, 2026 से प्रत्येक शनिवार को लालकुआ से तथा 22 सितम्बर, 2026 से प्रत्येक मंगलवार को क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरू सिटी) से निम्नवत चलाई जायेगी।
15302 लालकुआ-क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरू सिटी) साप्ताहिक एक्सप्रेस 19 सितम्बर, 2026 से प्रत्येक शनिवार को लालकुआ से 17.45 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 18.08 बजे, बहेड़ी से 18.30 बजे, भोजीपुरा से 18.57 बजे, इज्जतनगर से 19.15 बजे, बरेली सिटी से 19.37 बजे, बरेली जं. से 19.52 बजे, बदायूं से 20.48 बजे, कासगंज से 21.50 बजे, हाथरस सिटी से 22.58 बजे, मथुरा कैंट से 23.45 बजे, मथुरा जं. से 23.55 बजे, दूसरे दिन आगरा कैंट से 00.50 बजे, ग्वालियर से 02.29 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी से 03.55 बजे, बीना से 06.00 बजे, रानी कमलापति से 08.00 बजे, इटारसी से 09.35 बजे, बैतूल से 11.15 बजे, नागपुर से 14.35 बजे, सेवाग्राम से 15.30 बजे, चन्द्रपुर से 17.00 बजे, बल्हारशाह से 18.40 बजे, सिरपुर कागज नगर से 19.20 बजे, मंचिर्याल से 20.00 बजे, पेद्दपल्ली से 20.20 बजे, वारंगल से 21.50 बजे, महबूबाबाद से 22.50 बजे, खम्मम से 23.20 बजे, तीसरे दिन विजयवाड़ा से 01.45 बजे, तेनाली से 02.15 बजे, ओंगोल से 04.05 बजे, नेल्लूर से 05.40 बजे, गूडूर से 06.30 बजे, रेणिगुंटा से 08.25 बजे, काटपाडी से 10.30 बजे, जोल्लारपेट्टै से 11.55 बजे, कुप्पम से 12.34 बजे, बंगारपेट से 13.07 बजे, कृष्णराजपुरम से 13.50 बजे तथा बेंगलूरू कैंट से 14.15 बजे छूटकर क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरू सिटी) 15.25 बजे पहुँचेगी।
वापसी में 15301 क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरू सिटी)-लालकुआ साप्ताहिक एक्सप्रेस 22 सितम्बर, 2026 से प्रत्येक मंगलवार को क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरू सिटी) से 07.15 बजे प्रस्थान कर बेंगलूरू कैंट से 07.27 बजे, कृष्णराजपुरम से 07.41 बजे, बंगारपेट से 08.20 बजे, कुप्पम से 08.45 बजे, जोल्लारपेट्टै से 10.20 बजे, काटपाडी से 11.35 बजे, रेणिगुंटा से 13.50 बजे, गूडूर से 15.35 बजे, नेल्लूर से 16.05 बजे, ओंगोल से 17.35 बजे, तेनाली से 19.00 बजे, विजयवाड़ा से 20.10 बजे, खम्मम से 21.30 बजे, महबूबाबाद से 22.05 बजे, वारंगल से 23.10 बजे, दूसरे दिन पेद्दपल्ली से 00.30 बजे, मंचिर्याल से 01.10 बजे, सिरपुर कागज नगर से 02.10 बजे, बल्हारशाह से 03.25 बजे, चन्द्रपुर से 03.42 बजे, सेवाग्राम से 05.12 बजे, नागपुर से 06.50 बजे, बैतूल से 09.32 बजे, इटारसी से 12.15 बजे, रानी कमलापति से 13.50 बजे, बीना से 17.40 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी से 20.50 बजे, ग्वालियर से 22.02 बजे, तीसरे दिन आगरा कैंट से 00.25 बजे, मथुरा जं. से 02.00 बजे, मथुरा कैंट से 02.25 बजे, हाथरस सिटी से 03.00 बजे, कासगंज से 04.15 बजे, बदायूं से 05.10 बजे, बरेली जं. से 06.30 बजे, बरेली सिटी से 06.50 बजे, इज्जतनगर से 07.05 बजे, भोजीपुरा से 07.21 बजे, बहेड़ी से 07.47 बजे तथा किच्छा से 08.10 बजे छूटकर लालकुआ 09.05 बजे पहुँचेगी।
इस गाडी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 18 एल.एच.बी. कोच लगाये जायेंगे।
(सुमित कुमार)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी