बिंदुखत्ता राजस्व गांव अधिसूचना जारी करने को लेकर रफ्तार पकड़ता आंदोलन

ख़बर शेयर करें

बिंदुखत्ता राजस्व गांव की अधिसूचना शीघ्र जारी करने की मांग को लेकर 15 अगस्त से शुरू हुआ जन जागरण पदयात्रा अभियान लगातार जारी है पदयात्रा के द्वारा वन अधिकार संगठन पूर्व सैनिक संगठन राज्य आंदोलनकारी संगठन सभी लोग गांव-गांव भ्रमण कर जागरूकता अभियान के तहत वन अधिकार अधिनियम 2006 की जानकारी दे रहे हैं राजस्व गांव की मांग को लेकर किये जा रहे पदयात्रा आंदोलन में ग्रामीणों का जबरदस्त समर्थन हासिल मिल रहा हो रहा है और 27 सितंबर को होने वाली रैली के ऐतिहासिक होने की संभावना है उक्त आंदोलन की सफलता में हर कोई अपने-अपने तरीके से जुड़ा हुआ है नौजवान महिला बुजुर्ग पूर्व सैनिक सामाजिक संगठन सभी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं आज पदयात्रा का पड़ाव रावत नगर में हुआ आंदोलन में शामिल सभी क्षेत्रवासी महारैली को सफल बनाने के लिए रात दिन एक कर रहे हैं आलम यह है कि भारी वर्षा हो या चिलचिलाती धूप कोई भी आंदोलनकारियों के उत्साह के आगे बेदम नजर आ रही है