Advertisement

बिंदुखत्ता राजस्व गांव : भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने उत्तराखंड सरकार का आभार जताया

ख़बर शेयर करें

धामी कैबिनेट द्वारा बिंदुखत्ता को डिनोटिफिकेशन किए जाने पर सैद्धांतिक सहमति को राजस्व गांव की दिशा में एक महत्वपूर्ण सार्थक कदम बताते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री एवं उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त किया है साथ ही कहा है कि यह दशकों से राजस्व गांव की मांग कर रहे बिंदुखत्ता वासियों के लिए बेहद खुशी का पल है उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से बिंदुखत्ता राजस्व गांव बनाए जाने की राह आसान हुई है बीते दिनों मुख्यमंत्री ने बिंदुखत्ता आगमन पर राजस्व गांव बनाए जाने की दिशा में ठोस पहल किए जाने का आश्वासन दिया था जो उन्होंने अब पूरी तरह से सार्थक किया है दीपेंद्र कोश्यारी ने कहा कि बिंदुखत्ता के अलावा बापू ग्राम एवं बग्गाचौवन के गांव को भी नोटिफिकेशन के लिए चयनित किया गया है जो वास्तव में बेहद सराहनीय कदम है उन्होंने कहा कि राजस्व गांव बनने के बाद लोगों को उनकी भूमि का मालिकाना हक मिलेगा और वर्षों से चली आ रही है मांग पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ रही है

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक कैबिनेट में बिंदुखत्ता मामले में डी नोटिफाई सहमति को बताया चुनावी जुमला, कांग्रेस तथा भाकपा माले नेता की प्रतिक्रिया
Ad Ad Ad Ad