हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज का जन्मोत्सव

ख़बर शेयर करें

मानव धर्म आश्रम में सदगुरुदेव महाराज जी का पावन जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
मानव धर्म आश्रम हल्द्वानी में मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में मानव धर्म के प्रणेता अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संत सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज का 75 वां पावन जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया इस दौरान सुंदर भजन कीर्तन सत्संग आरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया पूज्यनीय जीविका बाई जी विरक्ता बाई जी एवं महात्मा आलोकनंद जी ने कहा कि किसी भी शिष्य के लिए सबसे बड़ा सौभाग्य वही होता है कि वह अपने ईष्ट आराध्य देव के जन्मोत्सव पर शामिल होकर आनंद की अनुभूति प्राप्त करता है तथा सदगुरुदेव द्वारा मानव धर्म के दिशा में दिए गए संदेश को जन जन तक पहुंचाने का काम करता है संत महात्मा बाईं जनों ने कहा कि शिष्य का अपने गुरु के प्रति समर्पण उसे जीवन में उन्नति के मार्ग पर ले जाता है और उसके समस्त प्रकार के शोक संतापों का हरण होता है पूज्य गुरुदेव द्वारा बताए गए उस पावन नाम का हमेशा सुमिरन करना चाहिए जो नाम जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी मनुष्य को परम गति प्रदान करता है इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री महेश शर्मा भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कंचन उप्रेती राजेंद्र दुर्गापाल समाजसेवी श्याम सिंह नेगी आर्येंद्र शर्मा आदि ने भी सदगुरुदेव महाराज जी द्वारा बताए गए अध्यात्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया यहां मुख्य रूप से प्रेमचंद जोशी ज्वाला दत्त पाठक महेश चंद्र पांडे के के नयाल भुवन चंद्र उप्रेती कृष्ण चंद्र उप्रेती राधे राम आर्य भुवन चंद्र भट्ट गणेश उप्रेती अमर सिंह भदौरिया दयाल सिंह नेगी नंदन सिंह नेगी दीक्षित यश मिश्रा भगवान दास वर्मा घनश्याम रस्तोगी नरेश रस्तोगी चंदन सिंह बिष्ट हरीश अधिकारी विशाल वर्मा अजय उप्रेती हेमा नेगी हिमानी रावत प्रेमलता बिष्ट खष्टी बिष्ट सत्यवती कश्यप अंजलि नेगी नंदी उप्रेती कल्पना भंडारी दिव्या कुमारी जया नयाल पुष्पा भट्ट समेत अनेकों लोग मौजूद रहे