रंग लाई भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट की पहल, 4 फुट ओवर ब्रिज हुए स्वीकृत

ख़बर शेयर करें

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र वासियों के लिए खुशखबरी है अब आपको राष्ट्रीय राजमार्ग को पार कर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा ना आपको यू टर्न लेना होगा और नहीं अब आपको किसी कट से गुजरना होगा अब आपकी सुगमता के लिए नेशनल हाईवे में 4 फुट ओवर ब्रिज स्वीकृत हो गए हैं जो जल्दी ही अस्तित्व में आ जाएंगे क्षेत्र वासियों को यह सब संभव हुआ है भाजपा नेता देवेंद्र सिंह बिष्ट देबू भाई की सराहनीय पहल से देवेंद्र बिष्ट के मैराथन प्रयास का ही परिणाम है कि क्षेत्रवासियों को अति बहुमूल्य और बेहद जरूरी सौगात मिलने जा रही है देवेंद्र बिष्ट ने केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा से मिलकर इस ज्वलंत एवं जटिल समस्या के समाधान की मांग की इसके अलावा संबंधित विभाग में भी मजबूती से पहल करते रहे
केंद्रीय सड़क राज्य मंत्री अजय टम्टा व संबंधित विभाग के बीच एक कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभा रहे देवेंद्र बिष्ट के प्रयास आखिरकार रंग ले ही आए उन्होंने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केंद्रीय सड़क राज्य मंत्री अजय टम्टा सांसद अजय भट्ट का समस्त क्षेत्र वासियों की ओर से आभार व्यक्त किया है इधर पूर्व सांसद प्रतिनिधि पूर्व में दिशा के डायरेक्टर रहे तथा वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह बिष्ट के सराहनी प्रयासों का क्षेत्र वासियों ने जमकर स्वागत किया है तथा उनका आभार भी जताया हैं कुल मिलाकर पैदल यात्रियों को मिलने वाली फुट ओवर ब्रिज की सुविधा अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हर घर तिरंगा अभियान के तहत रेलवे ने किया शानदार कार्यक्रम , उत्साह एवं उल्लास के बीच वंदे मातरम की गूंज
Ad