बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर कांग्रेस नीत इंडिया गठबंधन ने कर दिया बड़ा ऐलान

ख़बर शेयर करें

बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा अविलंब दिए जाने की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन ने बड़ा ऐलान कर दिया है कांग्रेस के नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रस्तुत किया कहा गया कि यदि सितंबर माह तक बिंदुखत्ता को राजस्व बनाए जाने की अधिसूचना जारी नहीं होती है तो फिर बड़ा आंदोलन किया जाएगा ज्ञापन देने वालों ने तर्क दिया है कि बिंदुखत्ता की बसावट 1932 से पहले की है लिहाजा यहां के लोगों को राजस्व गांव का दर्जा प्रदान किया जाए ज्ञापन में अल्टीमेटम दिया गया है कि यदि सितंबर माह तक राजस्व गांव का दर्जा नहीं दिया तो फ अक्टूबर माह से इंडिया गठबंधन निर्णायक जंग शुरू कर देगा ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह बथ्याल, बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मीना जोशी कपिल, कुंदन सिंह मेहता विमला रौथाण पाल, राजेंद्र सिंह खनवाल गोकर्ण बिष्ट हर्ष बिष्ट राकेश वर्मा गिरधर बम उर्मिला धामी पूजा राणा आदि शामिल है